Tuesday, March 31, 2026

KASGANJ NEWS:डीएम के औचक निरीक्षण में खुली लापरवाही की पोल,अनुपस्थित ब्लाक मिशन मैनेजर पर विभागीय कार्रवाई के निर्देश, लेखाकार को कारण बताओ नोटिस

लेखक: udit kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: February 9, 2026

KASGANJ NEWS:डीएम के औचक निरीक्षण में खुली लापरवाही की पोल,अनुपस्थित ब्लाक मिशन मैनेजर पर विभागीय कार्रवाई के निर्देश, लेखाकार को कारण बताओ नोटिस

जागरण टुडे,कासगंज। जनपद में प्रशासनिक शिथिलता पर सख्त रुख अपनाते हुए जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने सोमवार को खंड विकास कार्यालय सोरों का औचक निरीक्षण कर विभागीय कार्यप्रणाली की हकीकत परख ली। निरीक्षण के दौरान मिली गंभीर अनियमितताओं पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

निरीक्षण के समय ब्लॉक मिशन मैनेजर का अनुपस्थित मिलना डीएम को नागवार गुजरा। बिना पूर्व सूचना गैरहाजिर रहने पर उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को कड़ी विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएम ने स्पष्ट कहा कि विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अभिलेखों की जांच में भी खामियां उजागर हुईं। विकास खंड कासगंज के लेखाकार की सर्विस बुक में नोमिनी से संबंधित आवश्यक दस्तावेज संलग्न नहीं पाए गए, साथ ही कई रजिस्टर अपूर्ण मिले। इस पर जिलाधिकारी ने लेखाकार को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

डीएम ने खंड विकास अधिकारी को फटकार लगाते हुए कार्यालय की कार्यप्रणाली में तत्काल सुधार लाने को कहा। उन्होंने साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और अभिलेख संधारण को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। साथ ही शासन की योजनाओं को पारदर्शी, समयबद्ध और जवाबदेही के साथ लागू करने की हिदायत दी।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह, खंड विकास अधिकारी मुकेश कुमार सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.