जागरण टुडे, कासगंज। जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ द्वारा “मनरेगा बचाओ अभियान” के अंतर्गत सहावर में एक चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन शहर अध्यक्ष मुहम्मद सनी के नेतृत्व में हुआ, जिसमें अल्पसंख्यक समुदाय की काफी संख्या में भागीदारी रही।
चौपाल को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मनोज पाण्डेय ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार की नीतियों से हर वर्ग का व्यक्ति परेशान है। उन्होंने कहा कि लोगों को आज कांग्रेस शासनकाल याद आ रहा है, जब सभी वर्गों को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई जाती थीं। उन्होंने कांग्रेस को पुनः मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा कि कांग्रेस ही वह पार्टी है जो “सबका साथ, सबका विकास” की भावना के साथ कार्य कर सकती है। मनरेगा योजना के नियमों में बदलाव को उन्होंने मजदूरों के साथ अन्याय बताते हुए कहा कि कांग्रेस मजदूर हितों की लड़ाई जारी रखेगी।
पटियाली विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी इं. इमरान साहब ने कार्यकर्ताओं से एकजुटता का आह्वान करते हुए कहा कि आपसी मतभेद भुलाकर कांग्रेस को मजबूत बनाना होगा।
अल्पसंख्यक जोनल प्रभारी (अलीगढ़) विंसेंट जोयल साहब ने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए गांव-गांव जाना होगा, क्योंकि पार्टी का मतदाता गांवों में निवास करता है।
कार्यक्रम को महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मुहम्मद मियां, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेश श्रीवास्तव, डॉ. अबरार अली, असद फारूख, डॉ. फैज खान, अजहर खान, एस.एस. खान, ताज अंसारी, अमित यादव एडवोकेट सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया।
इस दौरान मुहम्मद तौसीफ व मुहम्मद सोहिल ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया। सभा का संचालन अलीहसन सोहराब ने किया।
कार्यक्रम में असलम कुरैशी, मो. तसब्बुर, लल्ला बाबू, रियाज अब्बास, मोहम्मद वार्षिक, हिशाम शेख, चांद मियां, मो. जुबैर सहित अनेक कार्यकर्ता व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।