Tuesday, March 31, 2026

KASGANJ NEWS:सिढपुरा में गूंजा हिन्दू जागरण का स्वर, संत-महात्माओं ने दिया एकता व संस्कृति संरक्षण का संदेश

लेखक: udit kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: February 8, 2026

KASGANJ NEWS:सिढपुरा में गूंजा हिन्दू जागरण का स्वर, संत-महात्माओं ने दिया एकता व संस्कृति संरक्षण का संदेश

जागरण टुडे, कासगंज। सिढ़पुरा नगर के एटा रोड स्थित ब्रज फार्म हाउस में पवन गुप्ता की अध्यक्षता में विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में क्षेत्र भर से बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी श्रद्धालु, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिससे पूरा परिसर धर्ममय वातावरण से ओतप्रोत हो उठा।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परमपूज्य श्री 108 दण्डी स्वामी गोविंदानंद सरस्वती जी महाराज (नारायण आश्रम, रायपुर) रहे, जबकि मुख्य वक्ता आचार्य प्रभाकर कृष्ण मोहिनी शरण ने अपने ओजस्वी विचार व्यक्त किए। विशिष्ट अतिथियों में रोली दुबे (एबीपी), शरद, जिला कार्यवाह शिवांशु एवं जिला प्रचारक आमेन्द्र की गरिमामयी उपस्थिति रही।


सम्मेलन का शुभारंभ माँ सरस्वती, भारत माता एवं भगवान श्रीराम के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्प अर्पण के साथ हुआ। एस.एस.पी. स्कूल की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना ने कार्यक्रम को आध्यात्मिक ऊँचाई प्रदान की।

मंचासीन अतिथियों का स्वागत मंजीत राठौर, प्रधान खरगातीपुर द्वारा प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन रूपकिशोर पाठक ने किया। वक्ताओं ने अपने बौद्धिक उद्बोधनों में सामाजिक एकता, सांस्कृतिक संरक्षण, राष्ट्रभक्ति एवं समाज जागरण पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा हिन्दू समाज को संगठित होकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर सुशील विस्तारक, राकेश, पवन, मनोज, संजीव, कौशल, गौरव, हनी, प्रवीण, गिरीश, मंजीत, धर्मेन्द्र सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सम्मेलन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत थानाध्यक्ष रंजीत कुमार, कस्बा इंचार्ज उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.