जागरण टुडे, कासगंज। समाजवादी पार्टी कासगंज में संगठनात्मक कार्यकारिणी के तहत नसीम आलम खान को नगर अध्यक्ष भरगैन पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके मनोनयन की औपचारिक घोषणा जिलाध्यक्ष विक्रम यादव द्वारा जारी मनोनयन पत्र के माध्यम से की गई।
जारी मनोनयन पत्र में उल्लेख किया गया है कि नसीम आलम खान, निवासी मोहल्ला वीज थोक, भरगैन (कासगंज) को पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका, जनसंपर्क क्षमता तथा संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए यह महत्वपूर्ण दायित्व प्रदान किया गया है। पार्टी नेतृत्व ने उनसे अपेक्षा जताई है कि वे नगर क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को संगठित रखने तथा जनसमस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने का कार्य करेंगे।
जिलाध्यक्ष विक्रम यादव ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि नसीम आलम खान पार्टी के निर्देशों का पालन करते हुए समाजवादी विचारधारा, रीति-नीति एवं नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी आगामी चुनावों एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर गंभीर है, ऐसे में समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर संगठन को जमीनी स्तर पर और सुदृढ़ किया जा रहा है।
उन्होंने मनोनयन पत्र सौप शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की तथा आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में नगर इकाई नई ऊर्जा और सक्रियता के साथ कार्य करेगी।
मनोनयन की घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया। अनेक पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नसीम आलम खान को बधाई देते हुए संगठन हित में मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।