Tuesday, March 31, 2026

KASGANJ NEWS :गंजडुंडवारा में विराट हिन्दू सम्मेलन को लेकर निकली भव्य बाइक रैली, गूंजे जयकारे

लेखक: udit kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: February 1, 2026

KASGANJ NEWS :गंजडुंडवारा में विराट हिन्दू सम्मेलन को लेकर निकली भव्य बाइक रैली, गूंजे जयकारे

जागरण टुडे,कासगंज। कस्बा गंजडुंडवारा मे आगामी 8 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले ऐतिहासिक ‘विराट हिन्दू सम्मेलन’ के प्रचार-प्रसार और जनजागरण के उद्देश्य से रविवार को नगर में भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया। सनातन हिन्दू सम्मेलन समिति के तत्वावधान में निकाली गई इस रैली ने पूरे नगर का माहौल भक्तिमय बना दिया।

बाइक रैली में सैकड़ों की संख्या में सनातनी युवा शामिल हुए, जो भगवा ध्वज लगे वाहनों के साथ नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरे। “जय श्रीराम”, “हर-हर महादेव” और “सनातन धर्म की जय” जैसे गगनभेदी नारों से वातावरण गूंज उठा। रैली जहां-जहां से गुजरी, वहां लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

रैली का उद्देश्य लोगों को सनातन धर्म के प्रति जागरूक करना और 8 फरवरी को बाग पंचायती, रेलवे रोड पर आयोजित होने वाले विराट हिन्दू सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता के लिए प्रेरित करना रहा।

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यह सम्मेलन गंजडुंडवारा के इतिहास का एक भव्य धार्मिक आयोजन होगा, जिसमें प्रख्यात भागवत किंकर अनुराग कृष्ण शास्त्री (कन्हैया जी) का सानिध्य प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि बाइक रैली के माध्यम से युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला है।

समिति के पदाधिकारियो ने नगरवासियों से अपील की कि वे आगामी सभी धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता कर धर्मलाभ प्राप्त करें और सम्मेलन को ऐतिहासिक सफलता दिलाएं।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.