Tuesday, March 31, 2026

Bareilly News: पुलिस पर पेट्रोल बम फेंकने वाला गिरफ्तार, जेल भेजा

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: December 28, 2025

Bareilly News: पुलिस पर पेट्रोल बम फेंकने वाला गिरफ्तार, जेल भेजा

जागरण टुडे, बरेली

आई लव मोहम्मद पोस्टर को लेकर शहर में 26 सितंबर को हुए बवाल के मामले में बारादरी थाना पुलिस ने शनिवार को आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा के करीबी चक महमूद निवासी यूनुस को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडे ने बताया कि 26 सितंबर को मौलाना तौकीर रजा समेत 29 लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। आरोप था कि सैलानी रोड पर भीड़ ने सिर तन से जुदा के नारे लगाते हुए चौकी इंचार्ज की टीम पर हमला कर दिया। सूचना पर इंस्पेक्टर फोर्स के साथ शहामतगंज पुल के पास पहुंचे। यहां मौलाना आजाद कॉलेज की ओर से आ रही 200-250 लोगों की भीड़ ने पुलिस पर फिर से हमला कर दिया।

भीड़ ने पुलिस पर पथराव करते हुए पेट्रोल बम फेंकना शुरू कर दिया, जिसमें कई पुलिस कर्मी घायल भी हुए। इस मामले में जांच क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर संजय धीर कर रहे थे। जांच के दौरान आठ नाम और प्रकाश में आए। इनमें एक बाल अपचारी भी शामिल है। शुक्रवार को सभी 38 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट भी कोर्ट में दाखिल कर दी गई थी। पुलिस ने मामले में फरार एक और आरोपी युनुस को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.