Tuesday, March 31, 2026

KASGANJ NEWS सहावर में पूर्व चेयरपर्सन जाहिदा सुल्तान ने चलाया SIR जागरूकता अभियान, 26 नवंबर को लगेगा विशेष शिविर, सांसद देवेश शाक्य होंगें कार्यक्रम के अथिति

लेखक: Guddu Yadav | Category: उत्तर प्रदेश | Published: November 20, 2025

KASGANJ NEWS सहावर में पूर्व चेयरपर्सन जाहिदा सुल्तान ने चलाया SIR जागरूकता अभियान, 26 नवंबर को लगेगा विशेष शिविर, सांसद देवेश शाक्य होंगें कार्यक्रम के अथिति

जागरण टुडे,कासगंज।

जनपद कासगंज के सहावर में पूर्व चेयरपर्सन एवं सपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता जाहिदा सुल्तान ने अपनी टीम के साथ SIR (संक्षिप्त पुनरीक्षण) प्रक्रिया के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया। यह कार्यक्रम पूर्व सांसद मुशीर अहमद खान के सहावर स्थित बंगले पर आयोजित किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य अधिकतम eligible मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जुड़वाना था।


जाहिदा सुल्तान ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से अपील की कि वे स्वयं भी फॉर्म भरें और अपने आस-पास के लोगों को भी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने हेतु प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सही प्रतिनिधि चुनने के लिए नाम का मतदाता सूची में होना सबसे महत्वपूर्ण कदम है। इस मौके पर उनकी टीम के सदस्य नियाज अहमद, शानू, ताज अहमद समेत कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने लोगों को फॉर्म भरने में सहायता की और SIR प्रक्रिया को विस्तार से समझाया।


उन्होंने बताया कि SIR के माध्यम से नए मतदाता अपना नाम जुड़वा सकते हैं, वहीं पुराने मतदाता अपनी सूचनाओं का संशोधन भी करवा सकते हैं। टीम ने लोगों को आवश्यक दस्तावेज, पात्रता और ऑनलाइन/ऑफलाइन दोनों प्रकार की प्रक्रिया की जानकारी प्रदान की।


जाहिदा सुल्तान ने आगे जानकारी देते हुए कहा कि 26 नवंबर को सहावर के इमामबाड़े पर एक बड़ा विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में भी SIR फॉर्म भरने, नाम जोड़ने, हटाने या संशोधन से संबंधित पूरी प्रक्रिया की मदद उपलब्ध कराई जाएगी।


इस शिविर में एटा लोकसभा के सांसद देवेश शाक्य मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। उनके साथ पटियाली की विधायक नादिरा सुल्तान, समाजवादी पार्टी कासगंज के जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह, तथा अन्य सपा नेता भी उपस्थित रहेंगे।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस प्रकार के शिविरों से गांव और कस्बों के उन लोगों को बड़ा लाभ मिलता है, जो तकनीकी जानकारी के अभाव में मतदाता सूची सुधार प्रक्रिया में पीछे रह जाते हैं।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.