Tuesday, March 31, 2026

KASGANJ NEWS सोरों पुलिस की बड़ी कार्रवाई — मुर्गों की लड़ाई पर जुआ खेलते 20 जुआरी गिरफ्तार, 9 मुर्गे और नगदी बरामद

लेखक: Guddu Yadav | Category: उत्तर प्रदेश | Published: November 2, 2025

KASGANJ NEWS सोरों पुलिस की बड़ी कार्रवाई — मुर्गों की लड़ाई पर जुआ खेलते 20 जुआरी गिरफ्तार, 9 मुर्गे और नगदी बरामद


जागरण टुडे,कासगंज।


जिले की कोतवाली सोरों पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने मुर्गों की लड़ाई कराकर हार-जीत की बाजी लगाने वाले 20 जुआरियों को मौके से गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से नगदी रकम और 9 मुर्गे बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार गंगा प्रसाद के नेतृत्व में की गई।

एसपी कासगंज अंकित शर्मा के निर्देशन में जिलेभर में पुलिस और एसओजी टीम द्वारा जुआ-सट्टा के खिलाफ अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली सोरों पुलिस को सूचना मिली कि चन्दवा गांव की गंगा कटरी में मुर्गों की लड़ाई कराकर जुए का अड्डा चलाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा तो वहां अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने चारों ओर से घेराबंदी कर 20 जुआरियों को मौके से दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजीम, आस मोहम्मद, राहुल, अमर सिंह, सफरुद्दीन, अनस, बीरु, टीटू, जितेंद्र, जमील, आरिफ, अमिताभ, इमरान, दानिश, संदीप, पूरन, बंटू, इब्राहीम और मुजमिल के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से 9 हजार रुपये से अधिक की नगदी और 9 मुर्गे बरामद किए हैं।

सभी आरोपी कासगंज, फर्रुखाबाद और बदायूं जिलों के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध जुए और सट्टे के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।



No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.