Friday, January 30, 2026

Bareilly News: आंवला में जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच फायरिंग, पांच लोग घायल, लापरवाही पर राजस्व निरीक्षक और लेखपाल निलंबित

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: September 14, 2025

Bareilly News: आंवला में जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच फायरिंग, पांच लोग घायल, लापरवाही पर राजस्व निरीक्षक और लेखपाल निलंबित

जागरण टुडे, बरेली

तहसील आंवला क्षेत्र के ग्राम राजपुर कला में भूमि विवाद को लेकर शनिवार दोपहर दो पक्षों के बीच गोलीबारी हो गई। इस घटना में दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हुए हैं। फिलहाल सभी घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

घटना में एक पक्ष से सुरेश पाल सिंह (60), वीरेश पाल (70) और अनूप (16) घायल हुए, जबकि दूसरे पक्ष से अतुल (30) और राहुल (25) को चोटें आईं। यह विवाद ग्राम राजपुर कला की गाटा संख्या 282, रकबा 2.731 हेक्टेयर भूमि को लेकर हुआ।

उपजिलाधिकारी आंवला विदुषी सिंह ने बताया कि यह भूमि संक्रमणीय भूमिधर श्रेणी-1 (क) की श्रेणी में दर्ज है और इसमें कई परिवारों के नाम खतौनी में दर्ज हैं। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि क्षेत्रीय लेखपाल और राजस्व निरीक्षक ने विवाद की जटिलता को समय रहते उजागर नहीं किया और न ही उच्चाधिकारियों को जानकारी दी।

जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने मामले का संज्ञान लेते हुए अनुशासनहीनता और कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने पर राजस्व निरीक्षक और लेखपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही घटना की गहन जांच के आदेश दिए गए हैं।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.