Tuesday, March 31, 2026

Mathura: सेवा, संस्कार और संकल्प के संग गोपाल जी मंदिर में नयी कार्यकारिणी ने संभाली जिम्मेदारी

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: September 7, 2025

Mathura: सेवा, संस्कार और संकल्प के संग गोपाल जी मंदिर में नयी कार्यकारिणी ने संभाली जिम्मेदारी

निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर से हुआ शुभारंभ, भजन-कीर्तन से गूंजा मंदिर परिसर

जागरण टुउे, मथुरा। नारायण दास धर्मशाला ट्रस्ट के तत्वावधान में रविवार को गायत्री तपोभूमि के सामने स्थित अति प्राचीन ठाकुर गोपाल जी महाराज मंदिर परिसर में धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मनीष अग्रवाल ने की तथा संचालन दीपक अग्रवाल द्वारा किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर से हुई। डॉ. सिद्धार्थ कुलश्रेष्ठ ने बताया कि दांतों का स्वास्थ्य शरीर के संपूर्ण स्वास्थ्य से जुड़ा होता है। नियमित जांच और समय पर उपचार से गंभीर बीमारियों से बचाव संभव है। ट्रस्ट ने ऐसे स्वास्थ्य शिविर हर महीने आयोजित करने की घोषणा की।

इसके बाद नयी मंदिर कार्यकारिणी का गठन और शपथ ग्रहण संपन्न हुआ। मनीष अग्रवाल ने कहा कि नारायण दास धर्मशाला ट्रस्ट का उद्देश्य समाज में धार्मिक, सामाजिक और सेवा कार्यों को और सशक्त करना है। नई टीम से अपेक्षा है कि वह मंदिर की व्यवस्थाओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को और व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाएगी।

नयी कार्यकारिणी में संजय हरियाणा, दीपक शर्मा (एडवोकेट), सीमा मोरवाल, उषा सोलंकी (एडवोकेट), मयंक अग्रवाल (एडवोकेट), राज नारायण गौड़, संजय चतुर्वेदी, श्याम शर्मा, चौधरी साकेत अग्रवाल, राकेश शर्मा और अशोक सरपंच को शपथ दिलाई गई।

प्रवक्ता श्याम शर्मा ने कहा कि गोपाल जी महाराज मंदिर केवल पूजन-अर्चन का स्थल नहीं, बल्कि समाज में एकता, सद्भावना और सेवा का प्रेरणा केंद्र है। नई कार्यकारिणी का संकल्प है कि मंदिर को शिक्षा, संस्कार, सेवा और सामाजिक सहयोग का केंद्र बनाया जाए।

संजय हरियाणा ने नगरवासियों से अपील की कि वे मंदिर की धरोहर को बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने में योगदान दें। कार्यक्रम का समापन भजन-कीर्तन और संकीर्तन के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. विकास मिश्रा, डॉ. सीमा मिश्रा, डॉ. सविता कुलश्रेष्ठ, डॉ. राजीव कुलश्रेष्ठ और अनीता आचार्य सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.