विधायक अरविंद सिंह रहे मुख्य अतिथि, भोर फाउंडेशन की अध्यक्ष स्वाति सिंह ने किया खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में तरीन टिकली स्थित लीड कान्वेंट स्कूल का वार्षिक खेल दिवस एनुअल स्पोर्ट्स मीट 2026 सोमवार को हथौड़ा स्थित नायक जादुनाथ स्टेडियम में उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। आयोजन में विद्यार्थियों ने खेल गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा और खेल भावना का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में विधायक अरविंद सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि भोर फाउंडेशन की अध्यक्ष स्वाति सिंह विशिष्ट अतिथि रहीं। इसके अलावा शहर के कई गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। इनमें पाइप वाले संजय गुप्ता, उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष सचिन बाथम, डॉ. प्रमोद गुप्ता और नरेंद्र त्यागी सहित अन्य सम्मानित लोग शामिल रहे।
प्रधानाचार्या ने अतिथियों का किया स्वागत
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रधानाचार्या तराना जमाल द्वारा अतिथियों के स्वागत और अभिनंदन के साथ हुई। उन्होंने सभी अतिथियों को बुके भेंट किए और बैज लगाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद खेल दिवस के आयोजन में विद्यार्थियों की भागीदारी और खेलों के महत्व को रेखांकित किया गया।
मेडल पहनाकर बढ़ाया बच्चों का मान
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने विद्यार्थियों को मेडल पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करते हुए खेलों को शारीरिक विकास, अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।
विद्यालय के वार्षिक खेल दिवस का उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना रहा। आयोजन में बच्चों के उत्साह और अतिथियों की सहभागिता ने कार्यक्रम को यादगार बनाया।