Friday, October 30, 2026

शाहजहांपुर: विनोबा सेवा आश्रम में वृद्धजनों का सम्मान, धूमधाम से मनाया अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: October 1, 2026

शाहजहांपुर: विनोबा सेवा आश्रम में वृद्धजनों का सम्मान, धूमधाम से मनाया अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस

जागरण टुडे, शाहजहांपुर

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर वंतारा स्थित विनोबा सेवा आश्रम में कार्यक्रम आयोजित कर बुजुर्गों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों के प्रति सम्मान और उनके कल्याण को लेकर समाज में जागरूकता बढ़ाना रहा।


कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक अरविंद सिंह, डॉ. सुरेश चंद्र मिश्रा, उमेश चंद्र पाठक, ओमकार मनीषी, समाज कल्याण अधिकारी राजेश सिंह, पर्यावरणविद सदस्य अतुल सक्सेना और भोर फाउंडेशन की अध्यक्ष स्वाति सिंह समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए। आश्रम के वृद्धजन और कर्मचारी भी मौजूद रहे।


कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों को बुके भेंट करने और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित करने से हुई। इसके बाद आश्रम में रह रहे वृद्धजनों को गेंदा की माला पहनाकर सम्मानित किया गया। बुजुर्ग महिलाओं को साड़ी और पुरुषों को उपहार भेंट किए गए।


वक्ताओं ने कहा कि बुजुर्ग समाज की महत्वपूर्ण धरोहर हैं। उनके अनुभव और मार्गदर्शन का सम्मान करना सभी की जिम्मेदारी है। विधायक अरविंद सिंह और भोर फाउंडेशन की अध्यक्ष स्वाति सिंह ने वृद्धजनों के बेहतर स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। कार्यक्रम का समापन सभी के सुखद और मंगलमय जीवन की कामना के साथ हुआ।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.