शहर में शनिवार को आठ नई सड़कों के शिलान्यास किया जाना था। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। मगर लगातार बारिश होने कई जगह सड़कें बारिश के पानी में डूबी नजर आईं। जगह-जगह गड्ढे और उखड़ी सड़कें राहगीरों की परेशानी बढ़ा रही हैं। इस कारण शिलान्यास का कार्यक्रम नहीं हो सका।
एक तरफ नई सड़कों के निर्माण की शुरुआत को लेकर उत्साह है, वहीं दूसरी तरफ पहले से बनी सड़कों की बदहाली लोगों के लिए चिंता का कारण बनी हुई है। बारिश के बाद कई मार्गों पर जलभराव होने से सड़क और गड्ढों का अंतर तक समझना मुश्किल हो गया है। ऐसे में दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को सबसे ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर के विकास के लिए नई सड़कें जरूरी हैं, लेकिन पहले से बनी सड़कों का रखरखाव भी उतना ही महत्वपूर्ण है। उनका सवाल है कि जब पुरानी सड़कों की हालत लगातार खराब हो रही है तो नई सड़कें बनने के बाद उनके रखरखाव की व्यवस्था कैसे सुनिश्चित होगी?
बारिश ने कई जगह सड़क निर्माण और जल निकासी की व्यवस्था की स्थिति भी सामने ला दी है। लोगों का कहना है कि सड़क बनने के साथ जल निकासी की पर्याप्त व्यवस्था पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए, ताकि कुछ ही बारिश में सड़कें जलमग्न न हों।