सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन उत्सव का आयोजन आंगनबाड़ी शक्ति केंद्र हुसैनपुरा में किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केंद्र की सहायिका विजय लक्ष्मी सक्सेना के सहयोग से आयोजन संपन्न हुआ। बारिश के बावजूद कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उत्साह के साथ सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी सहायिका विजय लक्ष्मी सक्सेना ने अतिथियों और अभियान से जुड़े पदाधिकारियों का पटका पहनाकर सम्मान किया। इस पर उपस्थित लोगों ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं समाज के बीच रहकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रही हैं। उनके सम्मान और उत्साहवर्धन से सेवा कार्यों को और गति मिलेगी।
बारिश में जुटे कार्यकर्ता
कार्यक्रम को सफल बनाने में सेवा संकल्प अभियान के हनुमान धाम मंडल संयोजक अमन सक्सैना, महिला मोर्चा मंत्री रेनू गुप्ता, कोषाध्यक्ष संगीता अग्रवाल और सरिता मिश्रा ने योगदान दिया। बारिश के बीच भी पदाधिकारी और कार्यकर्ता कार्यक्रम में जुटे रहे।
आयोजकों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों के बीच संवाद बढ़ाने और सेवा गतिविधियों से लोगों को जोड़ना है। आंगन मिलन उत्सव के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र से जुड़ी गतिविधियों और समाज के लिए किए जा रहे सेवा कार्यों को लेकर भी चर्चा हुई।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि सामूहिक सहयोग से सेवा गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जा सकता है। बारिश के बावजूद कार्यकर्ताओं की सहभागिता ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।