Sunday, September 13, 2026

Badaun News : जगत में सेवा संकल्प अभियान की बैठक आयोजित

लेखक: Vikas Srivastav | Category: उत्तर प्रदेश | Published: September 12, 2026

Badaun News : जगत में सेवा संकल्प अभियान की बैठक आयोजित

जागरण टुडे ,बदायूं 

जगत। सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड जगत में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान के अंतर्गत होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई और कार्यकर्ताओं से कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए जुटने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला मंत्री एवं मंडल प्रभारी विश्वजीत गुप्ता रहे। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद नवनियुक्त मंडल मीडिया प्रभारी विकास श्रीवास्तव का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। शक्ति केंद्र संयोजक फतेहपुर विनोद पाल, रवि शर्मा और महीपाल का भी कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।

मुख्य अतिथि विश्वजीत गुप्ता ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से संगठन की गतिविधियों को बूथ स्तर तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को शाम सात बजे प्रत्येक बूथ पर आशीर्वाद का दीप जलाया जाएगा। इस दौरान बूथ पर पार्टी के पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

उन्होंने अभियान के तहत आयोजित होने वाले अन्य कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम प्रत्येक विद्यालय में आयोजित किया जाएगा। वहीं ‘आंगन मिलन सेवा’ के तहत पूरे प्रदेश के प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर कार्यक्रम होंगे। ‘सेवा की कहानी’ कार्यक्रम सभी शक्ति केंद्रों पर आयोजित कर सरकार एवं संगठन की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएगी।

इसी क्रम में ‘25 साल, 25 कहानी’ कार्यक्रम परिवर्तनकारी स्थलों पर आयोजित किया जाएगा, जिसमें युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ प्रत्येक जिले और गांव तक पहुंचाने की योजना है। इसके अलावा ‘बड़डगर वाराणसी सेवा’, ‘सेवा सेतु अभियान’, ‘सरकार आपके द्वार’ तथा ‘सेवा के संग राष्ट्र के रंग’ सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

बैठक में मंडल प्रभारी सिविल लाइन दुष्यंत कुमार, मंडल अध्यक्ष जगत अबनीश शाक्य, मंडल महामंत्री अनुपम यादव, राघवेंद्र, सुखपाल, सुनील गुप्ता, धर्मपाल, भगवान दास सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में कार्यकर्ताओं ने अभियान को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने का संकल्प लिया।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.