जागरण टुडे, कासगंज(उदित विजयवर्गीय)
गंजडुंडवारा। नगर के मोहल्ला बरी थोक चौक में पिछले करीब एक सप्ताह से कई मकानों में पड़ रही रहस्यमयी दरारों पड रही थी। लेकिन पालिका प्रशासन बेखबर था। जागरण टुडे ने इस समस्या सुबह ही गंभीरता से उठाया। जिसके बाद नगर पालिका प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। पालिका ने प्रभावित भवन स्वामी को तत्काल मकान खाली करने का नोटिस जारी कर दिया है। साथ ही क्षेत्र में मुनादी कराकर लोगों को सतर्क किया गया है, गली में आवागमन रोक दिया गया है और चेतावनी बोर्ड लगाए जाने की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।
नगर पालिका के प्रभारी अधिशासी अधिकारी एवं अपर उपजिलाधिकारी मोहम्मद नासिर द्वारा जारी नोटिस में प्रथम दृष्टया मिट्टी धंसने के कारण भवन के फर्श और दीवारों में गंभीर दरारें आने की आशंका जताई गई है। हालांकि यह केवल प्रारंभिक आकलन है और अब तक किसी भू-वैज्ञानिक या संरचनात्मक विशेषज्ञ की विस्तृत जांच रिपोर्ट सामने नहीं आई है।
भवन कभी भी हो सकता है धराशायी
नगर पालिका परिषद की ओर से जारी नोटिस के अनुसार वार्ड-20 बरी थोक स्थित संबंधित भवन का निरीक्षण पालिका के अवर अभियंता द्वारा किया गया। निरीक्षण में उल्लेख किया गया कि भवन ऊंचाई पर स्थित है तथा प्रथम दृष्टया मिट्टी धंसने के कारण फर्श एवं दीवारों में गंभीर चटकन उत्पन्न हो गई है। नोटिस में भवन की स्थिति को अत्यंत खतरनाक बताते हुए उसके कभी भी क्षतिग्रस्त अथवा धराशायी होने की आशंका व्यक्त की गई है।