Thursday, July 30, 2026

KASGANJ: नदरई हजारा नहर पुल से युवक ने लगाई छलांग, तलाश में जुटी पुलिस और फ्लड युनिट

लेखक: udit kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: July 21, 2026

KASGANJ: नदरई हजारा नहर पुल से युवक ने लगाई छलांग, तलाश में जुटी पुलिस और फ्लड युनिट

जागरण टुडे, कासगंज

जनपद के नदरई हजारा नहर पुल पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति अपने कपड़े, थैला और मोबाइल सड़क किनारे रखकर पुल से हजारा नहर में कूद गया। सूचना मिलते ही कोतवाली कासगंज पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।


जांच के दौरान पुल पर मिले मोबाइल पर परिजनों का फोन आने से युवक की पहचान महेश पुत्र जोधन सिंह राजपूत (40 वर्ष) निवासी ग्राम सिरसारी लालगंज, थाना कोतवाली देहात, जनपद एटा के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि महेश नोएडा में मजदूरी करता था और 7 जुलाई को घर लौटा था।

वही एक प्रत्यक्षदर्शी ने पुलिस को बताया कि सुबह करीब 11 बजे उक्त व्यक्ति पैदल नदरई की ओर से आया। उसने पुल के बीच में अपने कपड़ों का थैला, मोबाइल और अन्य सामान रखा, गुटखा खाया और दोनों ओर देखने के बाद अचानक हजारा नहर में छलांग लगा दी।

मौके पर पहुंचे महेश के भाई राजकुमार ने पुलिस को बताया कि महेश पिछले छह-सात दिनों से अत्यधिक शराब का सेवन कर रहा था। सोमवार को उसे घर ले जाने का प्रयास भी किया गया, लेकिन वह नहीं आया और मारहरा में रुक गया था।

पुलिस ने मौके से मिले कपड़ों का थैला, मोबाइल और चार्जर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। घटना की सूचना थाना कोतवाली देहात, एटा को भी दे दी गई। वही युवक की तलाश के लिए फ्लड कंपनी को बुलाया गया और नहर में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कासगंज जगदीश चन्द्र ने बताया कि मौके पर कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है तथा युवक की तलाश के साथ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.