Thursday, July 30, 2026

KASGANJ NEWS मीना की चाकुओं से गोदकर, बाबा की गला घोंटकर हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

लेखक: Guddu Yadav | Category: उत्तर प्रदेश | Published: July 15, 2026

KASGANJ NEWS मीना की चाकुओं से गोदकर, बाबा की गला घोंटकर हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन



-कादरगंज हत्याकांड: मीना और बाबा के शव सड़क पर रखकर परिजनों का हंगामा, बुलडोजर कार्रवाई की मांग


-दोहरे हत्याकांड से उबाल: मीना के हत्यारों पर बुलडोजर और बाबा हत्याकांड के खुलासे की मांग


जागरण टूडे, राहुल गुप्ता, पटियाली:

थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के गांव कादरगंज में औहुए ँचर्चित दोहरे हत्याकांड के बाद बुधवार को माहौल एक बार फिर तनावपूर्ण हो गया। पोस्टमार्टम के बाद 50 वर्षीय मीना देवी और बाबा भाय सिंह के शव गांव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों ने दोनों शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने, उनका एनकाउंटर करने तथा बाबा भाय सिंह की हत्या का शीघ्र खुलासा करने की मांग की। स्थिति को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार मीना देवी की हत्या चाकुओं से गोदकर की गई, जबकि बाबा भाय सिंह की मौत गला घोंटने से हुई। यह जानकारी सामने आने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश और बढ़ गया। मृतका के पुत्र विक्रम सिंह ने कहा कि जब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक परिवार को न्याय नहीं मिलेगा।  हत्यारो के घरो पर बुलडोजर और  एंकाउंटर  किया जाये।


सूचना मिलते ही एसडीएम आशीष कुमार, क्षेत्राधिकारी अमित कुमार तथा अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाकर अंतिम संस्कार कराने का प्रयास किया। हालांकि समाचार लिखे जाने तक परिजन अपनी मांगों पर अड़े हुए थे।

गौरतलब है कि विक्रम सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि उनकी मां ने गांव निवासी सद्दाम पुत्र अजीम को करीब 1.85 लाख रुपये ब्याज पर उधार दिए थे। आरोप है कि 6 जुलाई की शाम सद्दाम ने रुपये लौटाने के बहाने मीना देवी को बुलाया, जिसके बाद वह घर वापस नहीं लौटीं। काफी तलाश के बाद भी उनका पता नहीं चला तो 8 जुलाई को थाना सिकंदरपुर वैश्य में गुमशुदगी दर्ज कराई गई।

जांच के दौरान पुलिस ने सद्दाम से पूछताछ की। पूछताछ, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर सद्दाम पुत्र अजीम, आफताब पुत्र जमील, सादाब पुत्र सब्बन तथा शोएब पुत्र सगीर के विरुद्ध अपहरण, हत्या सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी सहित कई टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। सर्विलांस और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उनकी तलाश जारी है। वरिष्ठ अधिकारियों का दावा है कि सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.