Thursday, July 30, 2026

KASGANJ: चार्ज संभालते ही एक्शन मोड में नवागत एसडीएम ए के सिंह, अवैध खनन पर पहली बड़ी कार्रवाई.... जेसीबी सीज

लेखक: udit kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: July 7, 2026

KASGANJ: चार्ज संभालते ही एक्शन मोड में नवागत एसडीएम ए के सिंह, अवैध खनन पर पहली बड़ी कार्रवाई.... जेसीबी सीज

जागरण टुडे, कासगंज(उदित विजयवर्गीय)

नवागत उपजिलाधिकारी पटियाली आतिश कुमार सिंह ने कार्यभार ग्रहण करते ही सख्त तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। चार्ज संभालने के तुरंत बाद क्षेत्र भ्रमण के दौरान उन्होंने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम खड़ेई के पास चल रहे अवैध खनन पर शिकंजा कस दिया।


क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्राम खड़ेई के पास अवैध खनन की सूचना मिलने पर एसडीएम तत्काल मौके पर पहुंचे। जांच में अवैध खनन की पुष्टि होने पर उन्होंने मौके पर मौजूद जेसीबी मशीन को तत्काल जब्त कराने के निर्देश दिए। सूचना पर पहुंचे खनन विभाग के अधिकारियों ने जेसीबी को सीज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी।


एसडीएम ने स्पष्ट किया कि शासन की मंशा के अनुरूप अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिले में अवैध खनन और अन्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार निरीक्षण और अभियान चलाया जाएगा। शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

नवागत एसडीएम की कार्यभार संभालते ही हुई इस त्वरित कार्रवाई से अवैध खनन में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने साफ संकेत दिए हैं कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.