Thursday, July 30, 2026

नववर्ष मेला समिति रक्तदान और सामाजिक कार्यों से जोड़ेगी समाज के सभी वर्ग

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: July 3, 2026

 नववर्ष मेला समिति रक्तदान और सामाजिक कार्यों से जोड़ेगी समाज के सभी वर्ग

जागरण टुडे, मथुरा

नववर्ष मेला समिति ने भारतीय नवसंवत्सर को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने के लिए रक्तदान, वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण और अन्य सामाजिक गतिविधियों को व्यापक स्तर पर चलाने का निर्णय लिया है। समिति अब केवल शोभायात्राओं तक सीमित न रहकर वर्षभर सामाजिक कार्यों के माध्यम से लोगों को भारतीय नववर्ष से जोड़ने का अभियान चलाएगी। इसकी शुरुआत रक्तदान अभियान से की जाएगी।

यह निर्णय गुरुवार को सरस्वती शिशु मंदिर, दीनदयाल नगर में आयोजित नववर्ष मेला समिति की समीक्षा बैठक में लिया गया। बैठक का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाह राजकुमार, समिति संरक्षक जयप्रकाश शर्मा तथा मेला महामंत्री प्रदीप श्रीवास्तव ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।


प्रांत कार्यवाह राजकुमार ने कहा कि ऐसी समीक्षा बैठकों से कार्यक्रमों में सुधार करने और उन्हें अधिक प्रभावी बनाने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि नववर्ष मेला का मूल उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को एक सूत्र में जोड़ना तथा भारतीय नवसंवत्सर को सर्वव्यापी बनाना है।

उन्होंने कहा कि संघ का कार्य करने से स्वयंसेवक की व्यक्तिगत प्रतिष्ठा भी बढ़ती है और समाज में सकारात्मक संदेश जाता है। नववर्ष मेला की यात्रा को 25 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं और अब समय आ गया है कि समिति सामाजिक कार्यों के माध्यम से समाज के बीच और अधिक सक्रिय भूमिका निभाए।

राजकुमार ने कहा कि यदि कार्यकर्ता स्वयं को समाजसेवा में पूरी निष्ठा से समर्पित करेंगे, तभी नवसंवत्सर मेला को व्यापक सामाजिक स्वीकार्यता मिलेगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि समाज के सभी वर्गों को भारतीय नववर्ष से जोड़ना समिति की प्राथमिक जिम्मेदारी है।


बैठक में समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मेला आयोजन को और प्रभावी बनाने के लिए अपने सुझाव रखे। समिति के कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को स्मृति स्वरूप रजत जयंती प्रतीक चिह्न तथा समिति की पत्रिका “नव प्रवाह” भेंट की गई। बैठक का समापन सामूहिक भोज के साथ हुआ। अध्यक्षता समिति संरक्षक जयप्रकाश शर्मा ने की, जबकि संचालन मेला महामंत्री प्रदीप श्रीवास्तव ने किया।

बैठक में ललिता गुप्ता, महावीर शर्मा, छैल बिहारी, डॉ. संजय, हरीशंकर, राजू यादव (जिलाध्यक्ष भाजपा), विजय बंटा, श्रीओम, डॉ. दीपा अग्रवाल, योगेश आवा, अनिरुद्ध अग्रवाल, मुकेश शर्मा, समीर बंसल, विशाल रुहेला, बलदेव अग्रवाल, हरवीर सिंह, राजीव अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, बृजेन्द्र नागर, डॉ. सीमा मिश्रा, हरस्वरूप यादव, डॉ. रुचि अग्रवाल, बबीता अग्रवाल, अवधेश उपाध्याय, दिनेश प्रताप सिंह, देवेश कुमार, कान्हा यादव, देवांशु शर्मा, आरती शर्मा, रजनी भट्ट, डॉ. जमुना शर्मा, अनुराधा शर्मा, तपेश भारद्वाज, नीतू गोस्वामी और सूचि अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में समिति पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.