Thursday, July 30, 2026

KASGANJ NEWS चौधरी श्रीराम डिग्री कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन

लेखक: Guddu Yadav | Category: उत्तर प्रदेश | Published: July 2, 2026

KASGANJ NEWS चौधरी श्रीराम डिग्री कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन

सांसद देवेश शाक्य, विधायक नादिरा सुल्तान और जिलाध्यक्ष विक्रम यादव ने केक काटकर दी शुभकामनाएं, संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प



जागरण टूडे, राहुल गुप्ता, पटियाली

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन बुधवार को पटियाली स्थित चौधरी श्रीराम डिग्री कॉलेज में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर अखिलेश यादव के दीर्घायु, स्वस्थ एवं सफल राजनीतिक जीवन की कामना की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सांसद देवेश शाक्य, पटियाली विधायक नादिरा सुल्तान तथा सपा जिलाध्यक्ष विक्रम यादव ने संयुक्त रूप से केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर नेताओं ने कहा कि अखिलेश यादव की नीतियां युवाओं, किसानों, गरीबों और समाज के सभी वर्गों के हितों के लिए समर्पित हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

वक्ताओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा जनता के हितों की लड़ाई लड़ती रही है और कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प भी दोहराया।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष महेंद्र शाक्य, प्रांजल यादव, कुमारपाल सिंह बघेल, पूर्व नगर अध्यक्ष मोहम्मद शाहिद, अखिलेश यादव, शिव प्रताप यादव, टोनी, जीतू दिवाकर, ललित मिश्रा, चंदन पांडे, डॉ. रोहिताश यादव, शाहरुख राज, जिला पंचायत सदस्य सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.