Thursday, July 30, 2026

KASGANJ NEWS पूर्व जिला पंचायत सदस्य शशि दिवाकर के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन

लेखक: Guddu Yadav | Category: उत्तर प्रदेश | Published: July 2, 2026

KASGANJ NEWS पूर्व जिला पंचायत सदस्य शशि दिवाकर के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन

नगला चंदन स्थित बूढ़ी गंगा पुल पर केक काटकर दी शुभकामनाएं, कार्यकर्ताओं ने दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की
जागरण टूडे, गुड्डू यादव, कासगंज

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन क्षेत्र में उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य शशि दिवाकर के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नगला चंदन स्थित बूढ़ी गंगा पुल पर एक कार्यक्रम आयोजित कर केक काटा और अखिलेश यादव के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल राजनीतिक जीवन की कामना की।



कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी लगातार जनता के हितों की आवाज उठाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास, युवाओं, किसानों और गरीबों के हितों के लिए अखिलेश यादव का योगदान महत्वपूर्ण रहा है। कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प भी लिया।

पूर्व जिला पंचायत सदस्य शशि दिवाकर ने कहा कि अखिलेश यादव प्रदेश के लोकप्रिय नेताओं में शामिल हैं और उनकी नीतियां समाज के हर वर्ग के विकास के लिए समर्पित रही हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं और संगठन को मजबूती प्रदान करें।

जन्मदिन समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया तथा अखिलेश यादव के बेहतर स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम पूरे उत्साह और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर नीतेश कश्यप, राजीव यादव, अमन यादव, संजू यादव, सुनील यादव, चंद्रपाल सिंह यादव, सचिन यादव सहित अनेक समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर पार्टी की मजबूती और जनहित के मुद्दों पर निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.