Thursday, July 30, 2026

KASGANJ:अवैध कोचिंग संस्थानों के खिलाफ एबीवीपी का हल्लाबोल....15 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो होगा आंदोलन

लेखक: udit kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: June 24, 2026

KASGANJ:अवैध कोचिंग संस्थानों के खिलाफ एबीवीपी का हल्लाबोल....15 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो होगा आंदोलन

जागरण टुडे, कासगंज

पटियाली (राहुल गुप्ता)। तहसील क्षेत्र में संचालित अवैध और मानकविहीन कोचिंग संस्थानों के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने आवाज बुलंद कर दी है। एबीवीपी नगर इकाई पटियाली के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को एसडीएम पटियाली के नाम तहसीलदार रामनयन को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र के सभी कोचिंग संस्थानों की उच्च स्तरीय जांच कराने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन में छात्र नेता अम्बुज द्विवेदी ने कहा कि तहसील क्षेत्र में कई कोचिंग संस्थान बिना आवश्यक पंजीकरण और मानकों के संचालित हो रहे हैं। इन संस्थानों में सुरक्षा संबंधी बुनियादी व्यवस्थाओं की अनदेखी की जा रही है, जिससे छात्रों की जान जोखिम में पड़ सकती है।

उन्होंने हाल के वर्षों में विभिन्न शहरों में कोचिंग संस्थानों से जुड़े हादसों का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं प्रशासन के लिए चेतावनी हैं। समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में गंभीर स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

एबीवीपी ने मांग की कि तहसील क्षेत्र के सभी छोटे-बड़े कोचिंग संस्थानों की विशेष टीम बनाकर जांच कराई जाए। साथ ही संस्थानों के पंजीकरण, भवन की संरचनात्मक सुरक्षा, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता और आपातकालीन निकास जैसी व्यवस्थाओं का सत्यापन किया जाए। संगठन ने अवैध रूप से संचालित और मानकों का उल्लंघन करने वाले कोचिंग सेंटरों को तत्काल सील करने तथा संचालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की भी मांग की।

संगठन ने प्रशासन को 15 दिन का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय के भीतर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो छात्र हितों की रक्षा के लिए आंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

ज्ञापन सौंपने के दौरान विभाग संयोजक यश मिश्रा, तहसील संयोजक अम्बुज द्विवेदी, आशीष शाक्य, अंकित, संदीप, शमीम मंसूरी, हर्षित शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.