Thursday, July 30, 2026

हत्यारों का एनकाउंटर करो...हमें इंसाफ दो

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: June 16, 2026

हत्यारों का एनकाउंटर करो...हमें इंसाफ दो

जागरण टुडे, बरेली

उत्तर प्रदेश के जनपद बरेली में अर्जुन नाम के युवक की हत्या के बाद जमकर बवाल हुआ। मंगलवार को मृतक के मोहल्ले की महिलाएं और तमाम लोग पहले एसएसपी कार्यालय पहुंचे, फिर पोस्टमार्टम हाउस के सामने जाकर रोड जाम कर दिया। मृतक के परिवार वाले हत्यारोपी के एनकाउंटर की मांग कर रहे थे। इसकी जानकारी होने पर एसपी सिटी मानुष पारीक समेत कई अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर जा पहुंचे। पुलिस ने जाम न खुलवाने की कोशिश की तो लोग अफसरों से भिड़ गए, जिससे तीखी नोकझोंक हुई। करीब आधे घंटे तक समझाने के बाद लोग शांत हुए। कहीं तब जाकर जाम खोला।


बरेली शहर के थाना बारादरी क्षेत्र के मोहल्ला संजय नगर गुसाईं गौंटिया निवासी राकेश मौर्या के बेटे अर्जुन मौर्या की सोमवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिस तरह से खुलेआम घटना को अंजाम दिया उससे परिजन और मोहल्ले वाले बेहद गुस्से में थे। मंगलवार को गुसाईं गौंटिया के सैकड़ों लोग घरों से निकलकर एकत्र हो गए। उनका कहना था कि जिस तरीके से अर्जुन की गोली मारकर हत्या की गई है। उसी तरह आरोपियों का एनकाउंटर किया जाए।


इसके बाद सभी लोग पुलिस कार्यालय चले गए। जहां उनकी मुलाकात एसएसपी से नहीं हो सकी। वहां से सभी पोस्टमार्टम हाउस जा पहुंचे। जहां दोपहर लगभग एक बजे लोगों ने डिबाइडर के दोनों ओर सड़क बैठकर रोड जाम कर दिया। इससे कुछ ही देर में चौकी चौराहे तक वहानों की कतारें लग गईं।


इसका पता लगते ही एसपी सिटी मानुष परीक, सीओ सिटी आशुतोष शिवम मौके पर जा पहुंचे। कई थानों का फोर्स मौके पर बुला लिया गया। पुलिस अफसरों ने मृतक के परिजनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने आरोपियों का एनकाउंटर होने तक जाम खोलने से मना कर दिया। इससे करीब आधे घंटे तक हंगामा होता रहा। इस बीच पुलिस और पब्लिक के बीच जमकर नोकझोंक हुई। बाद में महिला कांस्टेबल बुलाकर महिलाओं को समझाकर रोड से हटाया गया। इसके बाद लोग मान गए। 


कड़ी सुरक्षा में हुआ शव का अंतिम संस्कार

पोस्टमार्टम पर हुए बवाल के बाद परिजनों संजय नगर श्मशान भूमि पर किसी तरह का विवाद न कर दे। इसके लिए वहां पर कड़ी सुरक्षा तैनात की गई। सीओ तृतीय आशुतोष शिवम समेत भारी पुलिस फोर्स वहां पर तैनात कर दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव पोस्टमार्टम ले जाया गया तो लोगों की भीड़ और अधिक हो गई, जिससे अंतिम संस्कार होने तक पुलिस मौजूद रही।


तीन आरोपियों पर हत्या का मुकदमा 

एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि संजय नगर गुसाईं गौंटिया निवासी राकेश मौर्या के बेटे अर्जुन मौर्या की सोमवार की देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस को जांच में पता चला है कि मृतक के परिवार की एक युवती और उसी मोहल्ले के कुश कश्यप के बीच में प्रेम प्रसंग चल रहा था। अर्जुन इसका विरोध करता था। इसी बात को लेकर सोमवार रात में अर्जुन और कुश के बीच विवाद हुआ था। इस दौरान अर्जुन ने कुश को थप्पड़ मार दिया था। इसके आधे घंटे बाद कुश, उसका दोस्त कपिल राठौर और अर्पित ने संजय नगर मंदिर के पास अर्जुन को घेर लिया और गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। उसके पिता की तहरीर पर कुश, कपिल और अर्पित खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

आरोपी अर्पित ने मारी थी सटाकर गोली

पुलिस जांच में पता चला है कि अर्जुन ने जब कुश के तमाचा मारा तो वहा वहां से चला गया इसके बाद उसने सारी बात अपने दोस्त कपिल और अर्पित को बताई। जिसके बाद तीनों ने बदला लेने की नियत से रात 11 बजे के लगभग अर्जुन को घेर लिया और अर्पित ने उसके सिर में सटाकर गोली मार दी।

घर के बाहर दिखाते थे टशन

मोहल्ले के लोगों ने बताया की सुबह से लेकर रात तक अर्पित, कपिल और कुश अर्जुन के घर के बाहर बार बार बाइक निकालते थे। वह लोग वहां तेजी से हार्न बजाते थे। साथ ही कोई रोक टोक करता था तो उसके साथ में मारपीट करते थे। विरोध करने पर कई बार आरोपियों ने वहां के रहने वाले लोगों के साथ मारपीट तक की थी।

हिस्ट्रीशीटर सोनू लभेड़ा का भाई है कपिल

संजय नगर में गुटबाजी में सोनू लभेड़ा का नाम सबसे आगे आता है। वह बारादरी थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है, और हत्या के केस में सजा काट रहा है। सोनू के नक्शे कदम पर उसका भाई कपिल भी चल पड़ा। उसकी भी मोहल्ले में दबंगई चलती है। कपिल पर भी कई मुकदमे बताए जा रहे है। 

हमलावर बोले- हम लेंगे तेरा बदला, और मार दी गोली

बताते है कि कुश ने जब थप्पड़ मारने की बात दोस्तों को बताई तो कपिल ने उसे भड़काया। कपिल ही बदला लेने की बात कहकर वहां से तीनों को लेकर संजय नगर मंदिर के पास गया था। उसने ही अर्पित से गोली मारने को कहा था, जिसके बाद अर्पित ने गोली चला दी।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

संजय नगर में अर्जुन को गोली मारने की घटना वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर लगे सीसीटीवी को खंगाला तो तीनों आरोपी अर्जुन के साथ मारपीट करते हुए और घटना को अंजाम देते हुए नजर आ रहे है।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.