नागरिक सुरक्षा संगठन द्वारा ज्येष्ठ पुरुषोत्तम मास में ब्रज 84 कोस यात्रा करने वाले तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए पूरे महीने शिविर लगाकर शुद्ध शीतल जल शर्बत चाय एवं नाश्ते के अलावा भोजन की व्यवस्था का क्रम निरंतर जारी रहा।
रिफाइनरी टाउनशिप स्थित कदंब बिहार आवासीय कॉलोनी में नागरिक सुरक्षा संगठन द्वारा लगाए गए पंडाल में प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था भी की गई। जिसमे बुखार चोट एवं दर्द आदि से पीड़ित लोगों को समुचित उपचार दिया गया। उप नियंत्रक कश्मीर सिंह एवं सहायक उप नियंत्रक नीरज श्रीवास्तव के निर्देशन में यह सिविल लगाया गया।
इस दौरान मुख्य वार्डन राजीव अग्रवाल बृजवासी डिप्टी चीफ वार्डन कल्यान दास अग्रवाल डिवीजनल वार्डन भारत भूषण तिवारी डिप्टी डिवीजनल वार्डन राजेश मित्तल सीनियर स्टाफ ऑफिसर दीपक कुमार बैंकर घटना नियंत्रण अधिकारी सचिन अग्रवाल डिप्टी पोस्ट वार्डन शैलेश खंडेलवाल जगदीश सिंह राकेश चौधरी कामता प्रसाद चौधरी बच्चू सिंह वेद प्रकाश गुप्ता चौधरी सुरेंद्र सिंह चौधरी सीताराम आरपी शर्मा हरिओम गुप्ता आर एस गुप्ता एस एस पांडेय विवेक पाल चिंटू आदि का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम के संयोजक घटना नियंत्रण अधिकारी मुकेश तिवारी ने बताया है कि नागरिक शिक्षा संगठन इस प्रकार के आयोजन समय-समय पर करता रहता है।