Friday, June 19, 2026

KASGANJ: पटियाली के ग्राम लधोली में जन चौपाल आयोजित, जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

लेखक: udit kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: June 15, 2026

KASGANJ: पटियाली के ग्राम लधोली में जन चौपाल आयोजित, जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

जागरण टुडे, कासगंज(उदित विजयवर्गीय)

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क एवं जन-जागरूकता अभियान के तहत विकास खंड पटियाली की ग्राम पंचायत लधोली में ग्राम चौपाल एवं जनकल्याण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें लाभान्वित करना तथा विकास योजनाओं के प्रति जागरूक बनाना रहा।


चौपाल में मुख्य अतिथि के रूप में गौरव गुप्ता ने सहभागिता की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. डॉ. नीरज किशोर मिश्रा उपस्थित रहे। 


वक्ताओं ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शासन की विभिन्न योजनाएं ग्रामीणों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के उद्देश्य से संचालित की जा रही हैं। चौपाल में स्वास्थ्य, कृषि, पशुपालन, पंचायती राज, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास, आवास योजना, मनरेगा, स्वच्छता अभियान तथा स्वरोजगार से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी गई। ग्रामीणों को पात्रता के अनुसार योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।


कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं एवं सुझाव भी रखे, जिनके समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वक्ताओं ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है और इसी उद्देश्य से गांव-गांव जन चौपालों का आयोजन किया जा रहा है।

चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता कर योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। उपस्थित लोगों ने ऐसे कार्यक्रमों को जनहित में उपयोगी बताते हुए सरकार और प्रशासन के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मण्डल महामंत्री अवधेश पाण्डेय, ग्राम प्रधान सतेंद्र दीक्षित, एडीओ पंचायत हरिकिशोर, ग्राम सचिव योगेंद्र कुमार, प्रधानाचार्य संजीव कुमार, अंकित द्विवेदी, बूथ अध्यक्ष आशाराम दिवाकर सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.