Friday, June 19, 2026

KASGANJ NEWS लायंस क्लब कासगंज गोल्ड की नई कार्यकारिणी का गठन, अजय अग्रवाल बने अध्यक्ष

लेखक: Guddu Yadav | Category: उत्तर प्रदेश | Published: June 14, 2026

KASGANJ NEWS लायंस क्लब कासगंज गोल्ड की नई कार्यकारिणी का गठन, अजय अग्रवाल बने अध्यक्ष


योग दिवस पर विशेष कार्यक्रम और डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों के सम्मान का लिया गया निर्णय


गुड्डू यादव, कासगंज।

जागरण टूडे, कासगंज।

लायंस क्लब कासगंज गोल्ड की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को नदरई गेट स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित की गई। बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। साथ ही आगामी सामाजिक एवं सेवा गतिविधियों की रूपरेखा भी तय की गई।

बैठक का शुभारंभ क्लब के सचिव लायन पंकज अग्रवाल द्वारा वर्ष 2025-26 के दौरान संचालित सेवा एवं सामाजिक कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के साथ हुआ। उन्होंने क्लब द्वारा स्वास्थ्य, शिक्षा और जनकल्याण के क्षेत्र में किए गए विभिन्न कार्यक्रमों एवं उपलब्धियों की विस्तार से जानकारी दी।

इसके बाद वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से लायन अजय अग्रवाल को अध्यक्ष, लायन दिनेश गर्ग को सचिव, लायन गोपाल मराठा को संयुक्त सचिव तथा लायन रिंकू अग्रवाल को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

बैठक के दौरान प्रकाश माहेश्वरी सहित पांच नए सदस्यों ने लायंस क्लब कासगंज गोल्ड की सदस्यता ग्रहण की। नवागत सदस्यों एवं नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत पूर्व अध्यक्ष लायन मनोज सिंघल ने किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

बैठक में आगामी सेवा गतिविधियों को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। तय किया गया कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विशेष योग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वहीं 1 जुलाई को डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य में नगर के तीन प्रतिष्ठित चिकित्सकों को सम्मानित किया जाएगा।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष लायन अजय अग्रवाल ने कहा कि लायंस क्लब कासगंज गोल्ड भविष्य में भी समाजसेवा, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करेगा। उन्होंने कहा कि क्लब का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक सेवा कार्यों का लाभ पहुंचाना और समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है।

बैठक का संचालन वरिष्ठ लायन अखिलेश अग्रवाल सर्राफ ने किया। इस अवसर पर चंद्रशेखर माहेश्वरी, दीपक अग्रवाल, सौरभ सिंघल, प्रवेंद्र सिंह राणा, कबीर प्रताप चौहान, साकेत बिंदल, विकास अग्रवाल, मयंक बिरला, संभव जैन, सुधीर अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, सीताराम अग्रवाल, संजय बोहरे, गौरव अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, अंकिश अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, विवेक बंसल, तनु अग्रवाल, मधुकर अग्रवाल तथा अन्य लायन बंधु उपस्थित रहे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.