बदायूं: ईद-उल-अज़हा के मौके पर पूर्व दर्जा राज्य मंत्री आबिद रजा ने बकरीद पर ईदगाह पहुंचकर नमाज अदा की और लोगों से गले मिलकर मुबारकबाद दी। नमाज के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने पूर्व राज्य मंत्री से मुलाकात कर शुभकामनाएं दीं।
आबिद रजा की ओर से हर वर्ष की तरह इस बार भी ईदगाह परिसर में एक स्वागत कैंप लगाया गया, जहां नमाज के लिए पहुंचे लोगों का अभिवादन किया गया। नमाज के बाद उन्होंने मौजूद नमाजियों से मुलाकात की और आपसी सौहार्द तथा भाईचारे का संदेश दिया।
इस मौके पर उनके साथ बदायूं लोकसभा क्षेत्र से जुड़े जनप्रतिनिधियों और सहयोगियों की मौजूदगी भी चर्चा में रही। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी लोगों से मिलकर ईद की बधाई दी। माहौल पूरी तरह सामाजिक सद्भाव और मेल-मिलाप का नजर आया।
आबिद रजा के साथ उनके पुत्र दयान रजा और अदान रजा भी मौजूद रहे। नमाज के बाद बड़ी संख्या में युवाओं ने उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं। ईदगाह परिसर में कई युवाओं में सेल्फी लेने को लेकर उत्साह दिखाई दिया।
इसके बाद आबिद रजा जिला काजी हजरत अतीफ मियां कादरी से मुलाकात करने उनके आवास पहुंचे, जहां ईद की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया गया और सामाजिक सौहार्द पर चर्चा हुई।
इस अवसर पर बदायूं लोकसभा सांसद आदित्य यादव के निजी सचिव अनिल गोस्वामी, आजमगढ़ सांसद धर्मेंद्र यादव के निजी सचिव अवधेश यादव, विपिन यादव, ओमवीर सिंह यादव, हर्षित यादव, सभासद अनवर खां, सभासद छोटा, सभासद मुशाहिद, सभासद भूरे पीर जी, फ़रहत सिद्दीकी, अनीस सिद्दीकी, कौसर अली, युनुस अल्वी, सी एल गौतम एडवोकेट, अमन यादव, फहीम, बब्लू रिजवान सहित नगर पालिका स्टाफ आदि लोग मौजूद रहे।