Saturday, June 13, 2026

मथुरा में MSME मेगा आउटरीच, सस्ते ऋण का बड़ा मौका

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: April 27, 2026

मथुरा में MSME मेगा आउटरीच, सस्ते ऋण का बड़ा मौका

जागरण टुडे, मथुरा

जनपद मथुरा में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से 27 अप्रैल को बीएसए कॉलेज के कॉन्फ्रेंस हॉल में मेगा MSME आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उद्यमियों, बैंक अधिकारियों और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।

कार्यक्रम मुख्य अतिथि जीएम डीआईसी चंद्रभान सिंह और लघु उद्योग भारती, मथुरा के अध्यक्ष अंकित बंसल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान अलीगढ़ मंडल के उप मंडल प्रमुख राजेश कुमार पांडेय की उपस्थिति में आरंभ हुआ।

कार्यक्रम में पंजाब नेशनल बैंक की विभिन्न शाखाओं के प्रबंधक, बैंक के वरिष्ठ अधिकारी, ग्राहक और उद्यमी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने MSME क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए बैंकिंग सुविधाओं की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।

मुख्य अतिथि चंद्रभान सिंह और अंकित बंसल ने कहा कि इस तरह के आयोजन से स्थानीय उद्योगों को नई दिशा मिलेगी और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने पंजाब नेशनल बैंक की पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि इससे छोटे और मध्यम उद्यमियों को आर्थिक मजबूती मिलेगी।

उप मंडल प्रमुख राजेश कुमार पांडेय ने जानकारी दी कि पंजाब नेशनल बैंक द्वारा MSME योजनाओं के तहत उद्यमियों को बेहद किफायती दरों पर ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने उद्यमियों से इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान बैंक अधिकारियों ने उपस्थित उद्यमियों और ग्राहकों से सीधा संवाद किया और उन्हें विभिन्न ऋण योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही यह भी अपील की गई कि उद्यमी इस मेगा आउटरीच कार्यक्रम के माध्यम से रियायती दरों पर ऋण सुविधाओं का लाभ उठाएं।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.