Sunday, April 19, 2026

सहावर ब्लॉक में शिक्षक संघ का चुनाव संपन्न, रामकिशन कश्यप अध्यक्ष व विपनेश कुमार बने मंत्री, निर्विरोध चयन से दिखी एकता की ताकत

लेखक: udit kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: April 18, 2026

सहावर ब्लॉक में शिक्षक संघ का चुनाव संपन्न, रामकिशन कश्यप अध्यक्ष व विपनेश कुमार बने मंत्री, निर्विरोध चयन से दिखी एकता की ताकत

जागरण टुडे, कासगंज(उदित विजयवर्गीय)

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ कासगंज के सहावर ब्लॉक संगठन का चुनाव शनिवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र परिसर में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया में ब्लॉक अध्यक्ष पद पर रामकिशन कश्यप एवं ब्लॉक मंत्री पद पर विपनेश कुमार को निर्विरोध चुना गया।

नवगठित ब्लॉक इकाई के पदाधिकारियों का मौके पर मौजूद शिक्षक साथियों ने माला व पटका पहनाकर जोरदार स्वागत किया। साथ ही सभी ने संगठन के माध्यम से शिक्षक हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का भरोसा दिलाया।

नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष रामकिशन कश्यप ने कहा कि वे शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए हर समय उपलब्ध रहेंगे और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करेंगे। वहीं जिला संयोजक विकास सिंह ने कहा कि ब्लॉक इकाई का गठन उन लोगों के लिए चेतावनी है जो शिक्षकों का सम्मान नहीं करते या उनका शोषण करते हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्तर पर शिक्षकों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

वही ब्लॉक मंत्री विपनेश कुमार ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर जिला सहसंयोजक चंद्रगुप्त, अंकित उपाध्याय, पंकज ललित, अंशुल गुप्ता, सिढ़पुरा ब्लॉक अध्यक्ष अंकुर शाक्य, महामंत्री सुमित भारद्वाज, राहुल वार्ष्णेय, नेक सिंह, जरनैल सिंह, आमोद कुमार, चंद्रप्रभा, शालिनी वर्मा, बबली, रजनी, श्रीनिवास गुप्ता, कुंवर बाबू, तेजेंद्र, राजकुमार, पवन प्रकाश, संजीव कुमार, सुनील कुमार, भानू प्रताप, हेमंत शर्मा, देवेंद्र, दीनदयाल, विनोद लोधी, प्रवीन कुमार, तेजवीर, प्रवेश, शैलेन्द्र, महेंद्र, अभिषेक प्रताप सिंह, ज्योति डांगी, राघवेंद्र, सत्यभान सिंह, नरेंद्र, शिवशंकर, अवलेश कुमार सहित सैकड़ों शिक्षक मौजूद रहे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.