Sunday, April 19, 2026

KASGANJ NEWS ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की मौत, धड़ से अलग मिला सिर

लेखक: Guddu Yadav | Category: उत्तर प्रदेश | Published: April 18, 2026

KASGANJ NEWS ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की मौत, धड़ से अलग मिला सिर

-ढोलना थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा; शिनाख्त के प्रयास जारी

जागरण टुडे, कासगंज।

थाना ढोलना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में लगभग 20 वर्षीय अज्ञात युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मथुरा-कासगंज रेलवे ट्रैक पर पोल संख्या 250/19 और 250/20 के बीच युवक का शव सिर विहीन अवस्था में पड़ा मिला है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

घटना की सूचना शनिवार की सुबह करीब 9 बजे कृष्णकांत लोधी के माध्यम से पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस हरकत में आ गई। चौकी प्रभारी बिलराम अवधेश कुमार भदौरिया तुरंत मौके पर पहुंचे, जिसके बाद थाना प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद्र ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस के अनुसार हादसा बेहद भीषण था। युवक का सिर धड से अलग था। शरीर के अंग आसपास बिखरे पड़े थे। मृतक ने लाल रंग का लोअर, गेरुआ रंग की टी-शर्ट (जिस पर काले अक्षरों में अंग्रेजी का एम अंकित था), सफेद बनियान और काले रंग का चित्तीदार अंडरवियर पहन रखा था। युवक का शरीर दुबला-पतला बताया जा रहा है।

प्रारंभिक जांच में इंस्पेक्टर जगदीश चंद्र ने बताया आशंका जताई जा रही है कि युवक ने ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या की हो सकती है, हालांकि पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। घटना के कारण कुछ समय के लिए रेल यातायात प्रभावित हुआ और एक पैसेंजर ट्रेन को मौके पर रोकना पड़ा, लेकिन बाद में स्थिति सामान्य कर दी गई।

फील्ड यूनिट ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा आसपास के थानों को सूचना भेजी गई है और युवक की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।72  घंटे के लिए शव को पोस्टमार्टम गृह में सुरक्षित रखवा दिया

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.