-ससुराल से मृतक का छोटा भाई भगाकर लाया था लडकी
-स्वजन लडकी को वापस देने से कर रहे थे इंकार, ससुराल पक्ष का था दबाव
जागरण टुडे,कासगंज।
जनपद के थाना ढोलना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 30 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले युवक द्वारा बनाया गया एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर वायरल हो रहा है, जो पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान रामबाबू पुत्र चंद्रपाल जाटव निवासी गांव घिनौना, थाना ढोलना के रूप में हुई है। वह शादीशुदा था और उसके परिवार में पत्नी सनम के अलावा दो छोटे बच्चे हैं—तीन वर्ष की एक बेटी और आठ महीने का एक बेटा। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
बताया जा रहा है कि घटना की पृष्ठभूमि पारिवारिक विवाद से जुड़ी है। मृतक का भाई राजू उसकी ससुराल से युवती को भगाकर ले आया था, ससुराल बाले दबाब बनाने लगे,
रामबाबू ने लडकी दिलाने का प्रयास किया, लेकिन राजू लडकी को वापस करने के लिए तैयार नहीं था। इस घटना के बाद युवती के ससुराल पक्ष के लोग लगातार दबाव बना रहे थे कि लड़की को वापस किया जाए, लेकिन मृतक का भाई और स्वजन ऐसा करने को तैयार नहीं थे। इसी तनाव और दबाव के चलते रामबाबू मानसिक रूप से परेशान हो गया था।
शनिवार सुबह करीब 8 बजे पुलिस को सूचना मिली कि रामबाबू ने ग्राम गढ़ी स्थित लक्ष्मी नारायण पंडित के खेत की मेड़ पर एक सूखे बेलपत्र के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
मौके से बरामद हुआ सामान
घटनास्थल से मृतक का मोबाइल फोन, एक देशी शराब का क्वार्टर, एक खाली स्टिंग की बोतल और नमकीन का पैकेट भी बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार, आत्महत्या से पहले रामबाबू ने फेसबुक पर एक वीडियो अपलोड किया था, जिसमें उसने अपनी आत्महत्या के कारणों का जिक्र किया है।
वर्जन
प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद्र ने बताया कि मौके पर फील्ड यूनिट को बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। फिलहाल क्षेत्र में कानून व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है और मामले की गहन जांच की जा रही है।- जगदीश चंद्र, इंस्पेक्टर, थाना ढोलना, कासगंज।