Sunday, April 19, 2026

KASGANJ: स्कूल में मासूम कैद! लापरवाह शिक्षकों ने जड दिया ताला.....रोता रहा- लापरवाही पर गिरी गाज

लेखक: udit kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: April 17, 2026

जागरण टुडे, कासगंज(उदित विजयवर्गीय)

शिक्षा के मंदिर में हैरान कर देने वाली लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां जिम्मेदारों की बड़ी चूक ने एक मासूम को कक्षा में ही कैद कर दिया। प्राथमिक विद्यालय नगला टीका में शिक्षकों की घोर लापरवाही उस वक्त उजागर हुई, जब कक्षा 2 में पढ़ने वाली स्वीटी के साथ आया उसका छोटा भाई जो आंगनवाड़ी का छात्र है नींद लगने पर कक्षा में ही सो गया और शिक्षकों ने बिना जांच किए स्कूल में ताला जड़ दिया।

छुट्टी के बाद जब बच्चा कक्षा के अंदर बंद रह गया, तो उसकी रोने की आवाजें गूंजती रहीं, लेकिन जिम्मेदार बेखबर रहे। इस पूरी घटना का वीडियो ग्रामीणों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया।

मामले की जानकारी मिलते ही खंड शिक्षा अधिकारी राजकुमार सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। प्रथम दृष्टया जांच में लापरवाही साफ सामने आने पर प्रभारी प्रधानाध्यापक कृष्ण वीर सिंह पर कार्रवाई की संस्तुति की गई।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से प्रभारी प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया है।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.