Sunday, April 19, 2026

KASGANJ:चूल्हा-चौका छोड़ा शराब का ठेका घेरा, महिलाओं के हल्ला बोल से डरकर भागा ठेकेदार-एक महिला ने फंदा लगा जान देने की कोशिश...मचा हडकंप

लेखक: udit kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: April 15, 2026

KASGANJ:चूल्हा-चौका छोड़ा शराब का ठेका घेरा, महिलाओं के हल्ला बोल से डरकर भागा ठेकेदार-एक महिला ने फंदा लगा जान देने की कोशिश...मचा हडकंप

जागरण टुडे, कासगंज(उदित विजयवर्गीय)

कोतवाली सुन्नगड़ी क्षेत्र के गांव बस्तर मऊ में उस समय हड़कंप मच गया जब देसी शराब के ठेके के खिलाफ महिलाओं ने अचानक मोर्चा खोल दिया। सुबह-सुबह दर्जनों महिलाएं एकजुट होकर ठेके पर पहुंचीं और जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया। महिलाओं का उग्र रूप देख ठेका संचालक मौके से फरार हो गया, जबकि वहां बैठे शराबी भी भाग खड़े हुए।


महिलाओं का आरोप है कि ठेके पर रोजाना शराब पीने वालों की भीड़ लगती है, जो रास्ते से गुजरने वाली महिलाओं पर अशोभनीय टिप्पणियां करते हैं। इससे गांव का माहौल बिगड़ रहा है और महिलाओं की सुरक्षा पर खतरा बढ़ रहा है।


स्थिति बिगड़ती देख भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हालात को काबू में लिया। इसी दौरान एक महिला ने आक्रोश में आकर साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास कर दिया, जिसे पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए बचा लिया।

महिलाओं ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर ठेका जल्द बंद नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

गौरतलब है कि जिले में शराब के ठेकों के खिलाफ महिलाओं का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। हाल ही में गंगेश्वर कॉलोनी में भी इसी तरह का विरोध प्रदर्शन देखने को मिला था।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.