Sunday, April 19, 2026

Bareilly News : गेहूं की पकी फसल के खेत में लगी भीषण आग, तकरीबन पांच एकड़ से अधिक फसल जलकर हुई राख

लेखक: Omkar Gangwar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: April 14, 2026

Bareilly News : गेहूं  की पकी फसल के खेत में लगी भीषण आग, तकरीबन पांच  एकड़ से अधिक  फसल जलकर हुई राख

 ओमकार गंगवार,मीरगंज (बरेली)

बरेली जनपद के मीरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत  मनकरा गांव में मंगलवार को गेहूं के खेत में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के कई खेतों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे किसानों की तैयार खड़ी गेहूं की करीब 05 एकड़ से अधिक फसल जलकर नष्ट हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव निवासी हरीश गंगवार के खेत में सबसे पहले आग लगी। बताया जा रहा है कि सुजातपुर गांव की ओर जा रही नलकूप की विद्युत लाइन से निकली चिंगारी गेहूं की फसल पर गिर गई, जिससे आग भड़क उठी। उस समय तेज हवा चल रही थी, जिसके कारण आग तेजी से फैलती चली गई और फूलचंद, जसवंत, सत्यवीर तथा रामदेई (पत्नी सोहनलाल) के खेतों तक पहुंच गई।


आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और उपलब्ध संसाधनों के सहारे आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों ने पानी का छिड़काव किया और ट्रैक्टर से खेतों के चारों ओर जुताई कर आग को आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया।

घटना की सूचना फायर स्टेशन को भी दी गई। सूचना मिलते ही स्टेशन प्रभारी मुकेश पाल सिंह चौहान दमकल टीम के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक ग्रामीण आग पर नियंत्रण पा चुके थे।


तहसीलदार आशीष कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच के लिए राजस्व निरीक्षक को निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद नुकसान का आकलन कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों के अनुसार इस हादसे में करीब चार एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.