जागरण टुडे, कासगंज(उदित विजयवर्गीय)
कोतवाली गंजडुंडवारा क्षेत्र के गांव अल्हैपुर में नहर की पटरी के पास एक पेड़ पर युवक का शव लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। खेतों में काम करने पहुंचे ग्रामीणों ने जब शव देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए।
मंगलवार सुबह खेतों में गए ग्रामीणों को पेड़ से लटका युवक का शव दिखाई दिया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। मृतक की जेब से मिले मोबाइल के आधार पर उसकी पहचान अनिल (30 वर्ष) पुत्र खुशीराम, निवासी गांव मिहौला थाना सिकंदरपुर वैश्य के रूप में हुई।
सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की पुष्टि की। जानकारी के अनुसार सोमवार को अनिल का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद पत्नी अपने मायके पक्ष के साथ घर छोड़कर चली गई। पत्नी के जाने के बाद अनिल देर शाम बाइक लेकर घर से निकल गया और फिर वापस नहीं लौटा।
मंगलवार सुबह तक घर न लौटने पर परिजन उसकी तलाश कर रहे थे, तभी उसके इस कदम की खबर मिली। मृतक अपने पीछे दो छोटे बच्चों भोले (5 वर्ष) और नन्हे (3 वर्ष) को छोड़ गया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई