जागरण टुडे, कासगंज(उदित विजयवर्गीय)
जनपद कासगंज के प्रभारी मंत्री एवं गन्ना विकास व चीनी मिलें विभाग के मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी का आज जनपद में व्यस्त भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। प्रभारी मंत्री सुबह 9:30 बजे अपने निजी आवास मथुरा से कासगंज के लिए प्रस्थान करेंगे।
करीब 12:00 बजे उनका आगमन सोरों स्थित लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में होगा। इसके बाद 12:30 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में जिला प्रशासनिक समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसी क्रम में 1:00 बजे से 2:00 बजे तक विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित होगी।
दोपहर 2:00 से 3:00 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है। इसके बाद 3:00 बजे प्रभारी मंत्री पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय के निकट पहुंचकर “अमृत 2.0” योजना के अंतर्गत जल निगम द्वारा कराए जा रहे जलाशय निर्माण कार्यों का निरीक्षण करेंगे।
इसके पश्चात 4:00 बजे से 4:30 बजे तक नदरई जलसेतु (निचली गंगा नहर) पर चल रहे रेनोवेशन कार्यों का जायजा लेंगे। निरीक्षण के बाद मंत्री मथुरा के लिए प्रस्थान करेंगे।
वैसे प्रभारी मंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।