जागरण टुडे, कासगंज(उदित विजयवर्गीय)
जिले की न्यायिक सेवा में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। इस बदलाव के तहत कई न्यायिक अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों का अन्य जनपदों में स्थानांतरण किया गया है।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनुपमा सिंह का तबादला रामपुर कर दिया गया है। उनकी जगह सिविल जज सीनियर डिवीजन खान जीशान मसूद को कासगंज का नया मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
वहीं, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव रहे गिरेंद्र सिंह को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार मिश्रा को पदोन्नत करते हुए सिविल जज सीनियर डिवीजन बनाया गया है।
न्यायिक अधिकारियों के इस व्यापक तबादले से जिले की न्यायिक व्यवस्था में नई ऊर्जा और कार्यशैली देखने को मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।