Sunday, April 19, 2026

Bareilly News : मीरगंज में 13 अप्रैल को सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार की जन-सुनवाई, जनता की समस्याओं पर होगा सीधा संवाद

लेखक: Omkar Gangwar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: April 12, 2026

Bareilly News : मीरगंज में 13 अप्रैल को सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार की जन-सुनवाई, जनता की समस्याओं पर होगा सीधा संवाद

ओमकार गंगवार,मीरगंज (बरेली)

बरेली लोकसभा क्षेत्र के सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार द्वारा सोमवार, 13 अप्रैल 2026 को मीरगंज तहसील सभागार में जन-सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के आम नागरिक, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता अपनी समस्याएं सीधे सांसद के समक्ष रख सकेंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जन-सुनवाई का समय दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। सांसद कार्यालय की ओर से जारी सूचना में क्षेत्रवासियों से अपील की गई है कि वे समय पर पहुंचकर अपनी शिकायतें और सुझाव प्रस्तुत करें।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को भी उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि मौके पर ही समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया शुरू की जा सके। जन-सुनवाई के दौरान सड़क, बिजली, पानी, राशन, आवास, पेंशन और स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित मुद्दों पर विशेष रूप से सुनवाई की जाएगी।

इसके साथ ही क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा भी की जाएगी और नई योजनाओं पर विचार-विमर्श होगा। गौरतलब है कि सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सड़क परिवहन और राजमार्ग से संबंधित संसदीय समितियों के सदस्य हैं।

स्थानीय लोगों का मानना है कि इस जन-सुनवाई से लंबित समस्याओं के समाधान में तेजी आएगी। वहीं कार्यकर्ताओं ने इसे जनता और जनप्रतिनिधि के बीच सीधे संवाद का सशक्त माध्यम बताया है। कार्यक्रम के दौरान प्राप्त शिकायतों पर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जाएंगे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.