Sunday, April 19, 2026

गंजडुंडवारा क्यू एच इंटर कॉलेज की बेटियों ने किया कमाल: खेलो इंडिया लीग में बनी वॉलीबॉल चैंपियन

लेखक: udit kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: April 12, 2026

गंजडुंडवारा क्यू एच इंटर कॉलेज की बेटियों ने किया कमाल: खेलो इंडिया लीग में बनी वॉलीबॉल चैंपियन

जागरण टुडे, कासगंज

कस्बा गंजडुंडवारा के गौशाला रोड स्थित क्यू एच इंटर कॉलेज की छात्राओं ने खेलो इंडिया वॉलीबॉल एवं हैंडबॉल महिला लीग में शानदार प्रदर्शन करते हुए वॉलीबॉल प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया। प्रतियोगिता का आयोजन 10 व 11 अप्रैल को कानपुर पब्लिक स्कूल, पुलिस लाइन रोड, कन्नौज में किया गया था।


उक्त प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले में क्यू एच इंटर कॉलेज की टीम ने मेजबान टीम को एकतरफा मुकाबले में 21-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। इस शानदार जीत से टीम का आत्मविश्वास और भी मजबूत हो गया।


वही फाइनल में क्यू एच इंटर कॉलेज की टीम का मुकाबला सुभाष इंटर कॉलेज, कन्नौज से हुआ। कड़े मुकाबले में भी क्यू एच इंटर की बालिकाओं ने बेहतरीन तालमेल और दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 21-15 से जीत दर्ज कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। प्रधानाचार्य डॉ. महेश चंद्र, फाउंडर अब्दुल वकील अहमद, सगीर अहमद तथा कोच आमिर हुसैन सहित अन्य शिक्षकों ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.