Sunday, April 19, 2026

KASGANJ NEWS पहली आंधी में टूटी बिजली व्यवस्था, 10 दिन बाद भी नगला तरौरा में अंधेरा — ग्रामीणों में आक्रोश

लेखक: Guddu Yadav | Category: उत्तर प्रदेश | Published: April 12, 2026

KASGANJ NEWS पहली आंधी में टूटी बिजली व्यवस्था, 10 दिन बाद भी नगला तरौरा में अंधेरा — ग्रामीणों में आक्रोश

जागरण टुडे, गुड्डू यादव कासगंज

जनपद के नगला तरौरा, अशोक नगर क्षेत्र में पहली ही आंधी ने बिजली व्यवस्था की पोल खोल दी। तेज हवाओं के चलते इलाके में कई बिजली के खंभे और तार टूटकर गिर गए, जिससे पूरे गांव की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। हैरानी की बात यह है कि घटना के करीब 10 दिन बीत जाने के बावजूद अब तक बिजली व्यवस्था पूरी तरह बहाल नहीं हो सकी है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

ग्रामीणों का कहना है कि बिजली गुल होने के कारण उनके दैनिक जीवन पर गहरा असर पड़ा है। गर्मी के मौसम में बिना बिजली के रहना बेहद मुश्किल हो गया है। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, वहीं मोबाइल चार्जिंग और पेयजल जैसी बुनियादी जरूरतें भी पूरी नहीं हो पा रही हैं। स्थानीय लोगों ने कई बार बिजली विभाग से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

गांव के निवासी ज्ञान सिंह, राकेश, तिरमल सिंह, पप्पू, वीरेंद्र समेत अन्य लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि विभागीय लापरवाही के कारण उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनका आरोप है कि बिजली विभाग के अधिकारी केवल आश्वासन दे रहे हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही बिजली व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। उनका कहना है कि प्रशासन को इस समस्या को गंभीरता से लेना चाहिए और तत्काल प्रभाव से टूटे खंभों और तारों की मरम्मत कराकर बिजली आपूर्ति बहाल करनी चाहिए।

अब देखना यह होगा कि बिजली विभाग और प्रशासन कब तक इस समस्या का समाधान करते हैं और ग्रामीणों को राहत मिलती है।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.