Sunday, April 19, 2026

मथुरा में भाजपा धूमधाम से मनाएगी बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: April 11, 2026

मथुरा में भाजपा धूमधाम से मनाएगी बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती

जागरण टुडे, मथुरा

भाजपा जिला इकाई ने डॉ बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया है. इसे लेकर शनिवार को पुष्पांजलि स्थित जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे की अध्यक्षता में कार्य योजना बैठक की गई।  मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी रहे।

बैठक में  कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गयी. जिलाध्यक्ष ने बताया कि 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक जिले के सभी बूथ स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे. जयंती के पूर्व 13 अप्रैल को अंबेडकर चौक स्थित प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा, साथ ही शाम में दीपोत्सव का आयोजन होगा.

उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल को जिला मुख्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया जायेगा और बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जायेगी. इसके अलावा 15 से 17 अप्रैल तक महादलित बस्तियों एवं छात्रावासों में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेगी, जिसमें प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जायेगा. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रखंड स्तर पर टीमों का गठन किया गया है.

जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी ने बताया कि कार्यालय पर बैठक से पूर्व वृंदावन घटना में मृतक लोगों को के लिए 2 मिनट मौन रहकर श्रद्धा सुमन भी अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 

बैठक में जिला महामंत्री आकाश चौधरी, अमन ठाकुर, कोसी चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल नरदेव चौधरी कार्यक्रम संयोजक जगमोहन पाठक, सहसंयोजक अजय परखम और सतीश वाल्मीकि, अनिल चौधरी उपाध्यक्ष मनीषा पाराशर, मुदिता शर्मा आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.