जागरण टुडे, कासगंज।
शहर के जे.डी. मराठा रेस्टोरेंट में Rotary Club of Kasganj Royals की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सत्र 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को विधिवत पदभार ग्रहण कराया गया।
नई कार्यकारिणी में अक्षत अग्रवाल को अध्यक्ष, ध्रुव माहेश्वरी को सचिव, प्रेरित वार्ष्णेय को कोषाध्यक्ष, आकांश अग्रवाल को उपाध्यक्ष, सक्षम अग्रवाल को उप सचिव तथा गौरांग अग्रवाल को उप कोषाध्यक्ष चुना गया। निवर्तमान अध्यक्ष माधव माहेश्वरी, सचिव रजत अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष प्रसून अग्रवाल ने नए पदाधिकारियों को औपचारिक रूप से जिम्मेदारी सौंपी। इस अवसर पर सभी नवनिर्वाचित सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत एवं सम्मान किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रोहित जैन ने की, जबकि चुनाव प्रक्रिया का संचालन और मंच संचालन शुभम गुप्ता द्वारा सफलतापूर्वक किया गया। बैठक के दौरान आगामी सत्र के लिए विभिन्न सेवा परियोजनाओं, सामाजिक गतिविधियों और सामुदायिक आयोजनों की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा की गई। वर्षभर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की संभावित तिथियों, स्थानों और व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श करते हुए प्रारंभिक वार्षिक कैलेंडर तैयार किया गया।
इस मौके पर सत्र 2025-26 की टीम को उनके उत्कृष्ट कार्यों और सेवा भावना के लिए सम्मानित किया गया। क्लब सदस्यों ने उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि पूर्व कार्यकारिणी द्वारा स्थापित मानक आने वाले सत्र के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे।
नवीन नेतृत्व टीम ने क्लब को सेवा, नेतृत्व और सामाजिक प्रभाव के नए आयामों तक पहुंचाने का संकल्प लिया। सदस्यों ने विश्वास जताया कि नया सत्र और अधिक सक्रिय, सफल एवं जनसेवा के प्रति समर्पित रहेगा।
बैठक में प्रियंशु अग्रवाल, शिखर अग्रवाल, शिवांग गुप्ता, शुभम ठाकुर, यश गर्ग, नलिन अग्रवाल, सनी गुप्ता, एकांश गुप्ता, सिद्धार्थ गर्ग, गिरिराज, अस्तित्व शर्मा, दिव्यांश सिंघल, आर्यांश अग्रवाल, कार्तिकेय बिड़ला, आकाश गुप्ता, प्रतीक माहेश्वरी एवं अर्पित अग्रवाल सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।