Sunday, April 19, 2026

मिशन शक्ति फेज-5 के तहत गंजडुंडवारा पीजी कॉलेज में काव्य पाठ कार्यक्रम का हुआ आयोजन, छात्र-छात्राओं ने महिला सशक्तिकरण पर रखे प्रभावी विचार

लेखक: udit kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: April 9, 2026

मिशन शक्ति फेज-5 के तहत गंजडुंडवारा पीजी कॉलेज में काव्य पाठ कार्यक्रम का हुआ आयोजन, छात्र-छात्राओं ने महिला सशक्तिकरण पर रखे प्रभावी विचार

जागरण टुडे, कासगंज(उदित विजयवर्गीय)

कस्बा गंजडुंडवारा स्थित गंजडुंडवारा पीजी कॉलेज में मिशन शक्ति फेज-5, लेवल-2 के अंतर्गत एक प्रभावशाली काव्य पाठ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन नोडल अधिकारी डॉ. रीतू गुप्ता द्वारा किया गया, जिन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्य पर प्रकाश डाला।


कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और महिला सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपने विचार काव्य एवं वक्तव्य के माध्यम से व्यक्त किए। प्रतिभागियों ने समाज में महिलाओं की स्थिति, उनके अधिकारों, सम्मान और आत्मनिर्भरता जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।


छात्रा निष्ठा बघेल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज भी समाज के कई हिस्सों में महिलाओं को एक वस्तु या खिलौना समझा जाता है, जो अत्यंत चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण इसलिए जरूरी है ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें और अपने अस्तित्व व सम्मान की रक्षा कर सकें। सशक्त महिला ही समाज में बदलाव की धुरी बन सकती है।

इसी क्रम में छात्र सुगंध भारती ने कहा कि जब महिलाओं को अपने अधिकारों और कर्तव्यों का पूर्ण ज्ञान होगा, तभी वे जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर सकेंगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा, जागरूकता और आत्मविश्वास के माध्यम से महिलाएं हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकती हैं।

कार्यक्रम के दौरान प्रवक्ता श्रुति बघेल भी उपस्थित रहीं और उन्होंने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने इस प्रकार के आयोजनों को समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का सशक्त माध्यम बताया।

कार्यक्रम के अंत में नोडल अधिकारी डॉ. रीतू गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि मिशन शक्ति अभियान की वास्तविक सार्थकता तभी सिद्ध होगी, जब महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें और उन्हें अपने जीवन में पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ लागू करें। उन्होंने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने, शिक्षा को प्राथमिकता देने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर कॉलेज परिसर में एक सकारात्मक और प्रेरणादायक वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे और सभी ने महिला सशक्तिकरण के संदेश को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.