Sunday, April 19, 2026

मथुरा न्यूज: जस्टिस फॉर चिल्ड्रन स्ट्रीट स्कूल मनाएगा 18वां स्थापना दिवस

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: April 8, 2026

मथुरा न्यूज: जस्टिस फॉर चिल्ड्रन स्ट्रीट स्कूल मनाएगा 18वां स्थापना दिवस

मथुरा की झुग्गी-झोपड़ियों के बच्चे बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज में दिखाएंगे अपनी प्रतिभा 

जागरण टुडे, ​मथुरा

शहर की झुग्गी-झोपड़ियों में शिक्षा की अलख जगाने वाले 'जस्टिस फॉर चिल्ड्रन स्ट्रीट स्कूल' का 18वां स्थापना दिवस एवं 'स्ट्रीट चिल्ड्रन डे' आगामी 12 अप्रैल को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस विशेष अवसर पर बी.एस.ए. इंजीनियरिंग कॉलेज के सभागार में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

​कार्यक्रम के दौरान स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन में मुख्य रूप से बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी, जिसमें लोक नृत्य, नाटक और संगीत शामिल होंगे। ये बच्चे, जो कभी शिक्षा की मुख्यधारा से दूर थे, अब कला और कौशल के माध्यम से अपनी पहचान बनाने के लिए तैयार हैं।

​संस्था के संस्थापक सतीश चंद्र शर्मा ने बताया कि पिछले 18 वर्षों से यह  जस्टिस फॉर चिल्ड्रन स्ट्रीट स्कूल निःशुल्क शिक्षा केंद्र उन बच्चों को निःशुल्क शिक्षा और संस्कार प्रदान कर रहा है,  और उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य कर रहा है जो कठिन परिस्थितियों में जीवन व्यतीत कर रहे हैं। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज को स्ट्रीट चिल्ड्रन के अधिकारों के प्रति जागरूक करना और इन बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ावा देना है।

वर्तमान में चार  जस्टिस फॉर चिल्ड्रन स्ट्रीट स्कूल निःशुल्क शिक्षा सेंटर्स पन्ना पोखर, लाजपत नगर ,गोपाल नगर एवं मां वैष्णो देवी धाम कालोनी मथुरा में संचालित केन्द्रों पर लगभग 400 बच्चे पंजीकृत है।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.