Sunday, April 19, 2026

Bareilly News : मीरगंज में भीषण सड़क हादसा: आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, युवक की मौत से मचा कोहराम

लेखक: Omkar Gangwar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: April 8, 2026

Bareilly News : मीरगंज में भीषण सड़क हादसा: आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, युवक की मौत से मचा कोहराम

जागरण टुडे,मीरगंज (बरेली)

 बरेली जनपद के मीरगंज क्षेत्र में हुरहुरी-मीरगंज रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। यह हादसा एमएस रिसोर्ट के सामने उस समय हुआ, जब दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

हादसे में मसीहाबाद गांव निवासी अतिराज सिंह (35) पुत्र हरदयाल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं परिवार के तीन छोटे बच्चों के सिर से पिता का साया उठ जाने से पूरे गांव में शोक की लहर है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अतिराज सिंह अपने गांव से बाइक द्वारा मीरगंज कस्बे की ओर किसी जरूरी काम से जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई, जिससे यह हादसा हो गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही, टक्कर मारने वाले दूसरे वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.