Sunday, April 19, 2026

कासगंज में गेहूं खरीद शुरू: गंजडुंडवारा मे पहले किसान का हुआ सम्मान, क्रय केन्द्रो पर किसानो को मिलेगा MSP का पूरा लाभ

लेखक: udit kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: April 8, 2026

कासगंज में गेहूं खरीद शुरू: गंजडुंडवारा मे पहले किसान का हुआ सम्मान, क्रय केन्द्रो पर किसानो को मिलेगा MSP का पूरा लाभ

जागरण टुडे, कासगंज(उदित विजयवर्गीय)

जिले में मंगलवार से सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद प्रक्रिया विधिवत शुरू हो गई है। मंगलवार को गंजडुंडवारा स्थित क्रय केंद्र पर पहले किसान के रूप में शहबाज अपना गेहूं लेकर पहुंचे, जहां उनका फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया। केंद्र पर पारंपरिक रूप से कांटा पूजन कर खरीद की शुरुआत की गई और किसान को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया।

केंद्र प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि पहले दिन किसान शहबाज से 43 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई। जिले में 30 मार्च से अब तक कुल 43 क्रय केंद्र संचालित हो चुके हैं, जिससे किसानों को अपने नजदीक ही उपज बेचने की सुविधा मिल रही है।

इस वर्ष शासन द्वारा गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 2585 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है, जिससे किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सकेगा। जिले के लिए कुल 26,500 मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य तय किया गया है।

जिला खाद्य विपणन अधिकारी अरुण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि गेहूं की फसल तैयार हो चुकी है और किसान कटाई में जुट गए हैं। हालांकि हाल के मौसम परिवर्तन के कारण आवक में थोड़ी देरी हो रही है, लेकिन आने वाले दिनों में खरीद में तेजी आने की पूरी संभावना है।

 किसानों के लिए जरूरी जानकारी

👉गेहूं बेचने के लिए किसान अपना पंजीकरण अवश्य कराएं

👉साफ-सुथरा व सूखा गेहूं ही केंद्र पर लेकर जाएं

👉आधार कार्ड, बैंक पासबुक और खतौनी साथ रखें

👉सीधे बैंक खाते में भुगतान की सुविधा उपलब्ध

सरकार की इस व्यवस्था से किसानों को बिचौलियों से मुक्ति मिलेगी और उन्हें उनकी मेहनत का उचित दाम सीधे मिलेगा।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.