बरेली जनपद के मीरगंज तहसील सभागार में आज बार एसोसिएशन मीरगंज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह भव्य एवं गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि नगर निगम बरेली के महापौर उमेश गौतम, क्षेत्रीय विधायक डॉ. डीसी वर्मा, बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान सदस्य एडवोकेट शिरीष मल्होत्रा तथा अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री इंद्रदेव तिवारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी मीरगंज आलोक कुमार एवं तहसीलदार मीरगंज आशीष कुमार की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। शपथ ग्रहण की प्रक्रिया चुनाव अधिकारी देवेश कुमार शर्मा एवं सहायक चुनाव अधिकारी जयदीप गंगवार द्वारा संपन्न कराई गई। इस दौरान बार एसोसिएशन मीरगंज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक कुमार उपाध्याय एडवोकेट, महासचिव हरीश कुमार लाखा एडवोकेट, उपाध्यक्ष अरविंद कुमार प्रथम एडवोकेट, सह सचिव प्रेमपाल मौर्य एडवोकेट एवं राजवीर गंगवार एडवोकेट तथा कोषाध्यक्ष मोर सिंह एडवोकेट को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
समारोह में उपस्थित अतिथियों ने नवचयनित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए न्यायिक व्यवस्था में अधिवक्ताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि बार और बेंच के बीच समन्वय से ही न्याय व्यवस्था मजबूत होती है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता हजूर अहमद सिद्दीकी ने की, जबकि संचालन मिर्जा सैफ उल्ला बेग उर्फ मुराद बेग एडवोकेट द्वारा किया गया। शपथ ग्रहण समारोह में अधिवक्ताओं के साथ-साथ क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम और भी भव्य बन गया।