नई दिल्ली। इस सप्ताह 10 ग्राम सोने के दाम 3,666 रुपए बढ़कर 1.47 लाख रुपए हो गए हैं। इससे पहले ये बीते हफ्ते यानी 27 मार्च को 1.43 लाख रुपए पर था। वहीं, 1 किलो चांदी 2.22 लाख किलो से बढ़कर 2.28 लाख रुपए पर पहुंच गई है। यानी इसकी कीमत 6,166 रुपए की बढ़ोतरी हुई।
सरकार ने सोने-चांदी और प्लैटिनम के गहनों को 'फ्री' कैटेगरी से हटाकर ‘रिस्ट्रिक्टेड’ कैटेगरी में डाल दिया है। इसका सीधा असर बाजार की सप्लाई पड़ेगा, जिससे कीमतें बढ़ सकती हैं।
विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, अब इन कीमती धातुओं से बनी ज्वेलरी किसी भी देश से गहने मंगाने के लिए सरकार से विशेष लाइसेंस या परमिशन लेना होगा। सरकार ने यह कदम फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए उठाया है।
पुराने कॉन्ट्रैक्ट या पेमेंट पर भी कोई राहत नहीं
DGFT के मुताबिक, नया नियम तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। अगर किसी कारोबारी ने पहले से कोई कॉन्ट्रैक्ट किया है, एडवांस पेमेंट कर दी है या लेटर ऑफ क्रेडिट (LC) जारी हो चुका है, तो भी उन्हें कोई राहत नहीं मिलेगी। ट्रांजिशनल अरेंजमेंट (बदलाव के दौरान मिलने वाली छूट) का फायदा इस बार नहीं दिया जाएगा। यानी जो भी माल अभी तक भारतीय बंदरगाहों पर नहीं पहुंचा है, उस पर नए नियम लागू होंगे।
नए नियम के फायदे और नुकसान
नुकसान: अब तक थाईलैंड जैसे देशों से कम टैक्स पर सस्ते गहने आते थे। इन विकल्पों पर लाइसेंस जरूरी करने से स्थानीय बाजार में कीमतें थोड़ी बढ़ सकती हैं।
निवेश के लिए गहने खरीदने पर अब आपको घरेलू कीमतों पर निर्भर रहना होगा। सप्लाई कम होने पर कुछ समय के लिए दुकानदार ज्यादा 'प्रीमियम' या मेकिंग चार्ज ले सकते हैं।
फायदे: विदेशी गहनों की जगह भारत में बने गहनों की मांग बढ़ेगी। इससे स्थानीय कारीगरों को ज्यादा काम मिलेगा और ग्राहकों को भारतीय डिजाइनों की ज्यादा वैरायटी मिलेगी।
बाहर से आने वाले गहनों की शुद्धता जांचना मुश्किल था। अब देश में बने गहनों पर 'हॉलमार्किंग' के कड़े नियम लागू होंगे, जिससे ग्राहकों को शुद्ध सोना-चांदी मिलने का भरोसा रहेगा।
सोना इस साल ₹13,413 और चांदी ₹2,607 महंगी
इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक 13,413 रुपए और चांदी 2,607 रुपए महंगी हुई है। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए पर था, जो अब 1.46 लाख रुपए पर पहुंच गया है। वहीं चांदी 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.28 लाख रुपए पर पहुंच गई है।
इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था। लेकिन, 28 फरवरी को अमेरिका और इजारइल की ईरान से जंग शुरू होने के बाद लगातार गिरावट देखी जा रही है। तब से 36 दिन में सोना 12,489 रुपए और चांदी 38,887 रुपए गिरी है।