पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल की तरफ से ग्रीष्मकाल के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा के लिए गाड़ी नंबर 05009/05010 गोरखपुर-लालकुआं-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचालन गोरखपुर से 10 अप्रैल से 10 जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार को और लालकुआं से 11 अप्रैल से 11 जुलाई तक प्रत्येक शनिवार को करने का फैसला लिया है।
इज्जतनगर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि गाड़ी नंबर 05009 गोरखपुर-लालकुआं ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 10 अप्रैल से 10 जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार को गोरखपुर से 17.05 बजे चलकर बस्ती 18.20 बजे, गोंडा 20.10 बजे, सीतापुर जं. 23.00 बजे, दूसरे दिन लखीमपुर 00.05 बजे, गोला गोकरननाथ 00.37 बजे, मैलानी 01.35 बजे, पूरनपुर 02.27 बजे, पीलीभीत 03.30 बजे, भोजीपुरा 05.15 बजे और किच्छा से 06.05 बजे छूटकर लालकुआं 08.00 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में, 05010 लालकुआं-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 11 अप्रैल से 11 जुलाई तक प्रत्येक शनिवार को लालकुआँ से 10.00 बजे चलकर किच्छा से 11.42 बजे, भोजीपुरा से 13.00 बजे, पीलीभीत से 14.17 बजे, पूरनपुर से 15.20 बजे, मैलानी से 16.20 बजे, गोला गोकरननाथ से 17.10 बजे, लखीमपुर से 17.32 बजे, सीतापुर जं. से 18.45 बजे, गोंडा से 21.50 बजे तथा बस्ती से 23.32 बजे छूटकर दूसरे दिन गोरखपुर 01.15 बजे पहुंचेगी।